Ukraine

युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए उत्तराखंड के कई छात्र

584 0

देहरादून: युद्धग्रस्त देश यूक्रेन (Ukraine) से अब तक भारत में 235 छात्र पहुंच चुके हैं, जबकि शेष छात्र यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में अभी सुरक्षित हैं। वहीं उत्तराखंड (Uttarakhand) के 15 छात्र वहां पर अभी भी फंसे हुए हैं। अपर सचिव अतर सिंह (Additional Secretary Atar Singh) ने यह जानकारी साझा की है। खबरों के मुताबिक उत्तराखंड के कुल 286 छात्रों में से अब तक 240 छात्र अपने देश वापस आ चुके हैं। रूस- यूक्रेन युद्ध के 11वें दिन तक उत्तराखंड के ज्यादातर छात्र अब अपने घर लौट आए हैं। 31 छात्र यूक्रेन (Ukraine) के सीमावर्ती देशों में हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सीमा में पहुंचे हुए छात्रों को भी वहां से एक दो दिन में भारत लाने की उम्मीद है। इस तरह अब यूक्रेन में 17 लोग ही बचे हुए हैं और ये सभी सुरक्षित हैं। उत्तराखंड की सरकार ने इन सभी छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने और दिल्ली मुंबई में ठहराने की निशुल्क व्यवस्था की है।

यूक्रेन में चंपावत का एक, देहरादून के छह, नैनीताल व पौड़ी का एक-एक, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी के तीन-तीन छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में अल्मोड़ा के दो, चंपावत का एक, देहरादून के चार, हरिद्वार का एक, नैनीताल के दो, पिथौरागढ़ का एक, टिहरी के तीन और ऊधमसिंह नगर के 17 छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन के सीमावर्ती चेकोस्लोवाकिया में एक, हंगरी में चार, मास्को में एक, पोलेंड में 17, रोमानिया में चार, बर्लिन और रूस में एक-एक व जर्मनी में दो छात्र हैं।

Related Post

Teerath Singh Rawat

CM तीरथ ने पीएम मोदी को माना ‘भगवान’, जानें ऐसा क्यों कहा

Posted by - March 15, 2021 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह  (CM Tirath Singh Rawat) रावत रविवार को एक कार्यक्रम में हरिद्वार गए थे। उन्होंने अपने…
CM Dhami

ज्योतिष महाकुंभ में बोले मुख्यमंत्री धामी: सनातन ज्ञान विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम

Posted by - January 24, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित…
Trivendra Singh Rawat

इस्तीफे पर छलका त्रिवेंद्र सिंह रावत का दर्द, बोले- दिल्ली से पूछिए कारण

Posted by - March 9, 2021 0
देहरादून । त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। त्रिवेंद्र सिंह…