लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया की मौजूदगी में हुई बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

575 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम पर भी चुनावी रंग चढ़ता नजर आ रहा है। इस बीच शुक्रवार को लखनऊ नगर निगम की बैठक हुई। महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में हुई बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कई वार्ड के नाम बदलने से लेकर पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को दुकानें परमानेंट आवंटित करने तक, कई फैसले लिए गए।

लखनऊ नगर निगम ने आठ वार्ड के नाम बदल दिए हैं। अब ये वार्ड किसी महापुरुष के नाम से जाने जाएंगे। महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि वार्ड के पार्षदों के प्रस्ताव पर ही नाम बदल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कि अब नाम बदलने को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। और अन्य वार्डों के नाम परिवर्तन के लिए सुझाव मांगे गए हैं।

8 वार्ड के नाम बदले

इन वार्ड के नाम बदलकर भगवान परशुराम, महर्षि और केशव नगर जैसे नाम रख दिए गए हैं। लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में हैदरगंज द्वितीय वार्ड का नाम बुद्धेश्वर वार्ड, फैजुल्लागंज प्रथम का नाम महर्षि नगर, फैजुल्लागंज तृतीय का नाम डॉक्टर केशव नगर और फैजुल्लागंज चतुर्थ का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड करने का फैसला लिया गया। इसी तरह विद्यावती द्वितीय का नाम परशुराम वार्ड, विद्यावती प्रथम का नाम माधवनगर, अयोध्यादास द्वितीय का नाम पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और जानकीपुरम प्रथम का नाम भाऊ राव देवरस वार्ड रखने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया।

लखनऊ नगर निगम की बैठक में आठ वार्ड के नाम बदलने का प्रस्ताव पास हुआ ही, पाकिस्तान से आए शरणार्थियों और धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की दुकानों को लेकर भी अहम फैसले लिए गए। लखनऊ नगर निगम ने पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को जीवनयापन के लिए वे दुकानें स्थायी तौर पर आवंटित करने का निर्णय लिया है जो उन्हें किराए पर आवंटित की गई थीं।

पाक शरणार्थियों को स्थायी तौर पर दुकानें आवंटित

पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को आवंटित ये दुकानें मोहन रोड पर हैं। देश की आजादी के समय ही पाकिस्तान से आए लोगों में नगर निगम के इस फैसले को लेकर काफी खुशी देखने को मिली।

धार्मिक स्थल के करीब मांस की बिक्री पर बैन

इसके अलावा लखनऊ नगर निगम ने धार्मिक स्थलों से 100 मीटर के दायरे में मांस की दुकान, मांस परोसने वाले रेस्टोरेंट्स को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया। लखनऊ की मेयर ने संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेज दिया है.

 

Related Post

Nipun

सोमवार से प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों में आयोजित होगी निपुण आंकलन परीक्षा

Posted by - September 10, 2023 0
लखनऊ। ‘निपुण भारत मिशन” (Nipun Bharat Mission) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए योगी सरकार (Yogi GOvernment) सोमवार से निपुण आंकलन…
CM Yogi attended the marriage of 1001 couples

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर हर जनपद में बनेगा इंप्लाईमेंट जोनः मुख्यमंत्री

Posted by - March 12, 2025 0
जौनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर हर जनपद…
Bhagwati Singh

स्वर्गीय भगवती सिंह का पार्थिव शरीर कोरोना संक्रमित, KGMU ने कहा- अंतिम संस्कार किया जाएगा

Posted by - April 5, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय भगवती सिंह (Bhagwati Singh) के पर्थिक शरीर को कोरोना संक्रमित…
UPTET

TET और DLD पर शासन नहीं ले सका निर्णय, लंबित है दोनों परीक्षा कराने का प्रस्ताव

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2020 और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DLD)-2020 कराने पर बेसिक शिक्षा विभाग कोई निर्णय…
Mini Nandini Krishak Samridhi Yojana

‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ के जरिए प्रदेश में ‘दुग्ध क्रांति’ लाएगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने एवं गौ पालकों को सशक्त बनाने के…