factory

फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

608 0

हापुड़: यूपी के हापुड़ (Hapur) जिले में एक फैक्ट्री (Factory) में बॉयलर फटने के कारण आठ मजदूरों की मौत की खबर सामने आयी है। वहीं, इस घटना में काफी संख्‍या में लोगों के घायल होने की आशंका है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं। इस वक्‍त राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद हापुड़ में बॉयलर फटने से लगी आग में हुई 6 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, मुख्यमंत्री ने आईजी और कमिश्नर समेत सभी आलाधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

नवीन पटनायक की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

यह हादसा हापुड़ जिले के धौलाना थाना के यूपीएसआईडीसी में हुआ है। वहीं, सीएम योगी के आदेश के बाद मेरठ आईजी प्रवीण कुमार और हापुड़ डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक 15 से ज्‍यादा लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर है। इस वक्‍त मौके पर कई एंबुलेंस और शव वाहन मौजूद हैं।

घाटी न छोड़ें… मौलवियों की कश्मीरी पंडितों से अपील, 32 साल बाद एक सुर में बोला कश्मीर

Related Post

Keshav Maurya

उप्र विधानसभा में तकनीक और परंपरा का संगम: उपमुख्यमंत्री ने डिजिटल गैलरी और पोर्टल का किया अवलोकन

Posted by - February 18, 2026 0
लखनऊ | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात…
Bharadwaj Ashram

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारद्वाज आश्रम, जहां खोजी गई विमान उड़ाने की 500 टेक्नीक

Posted by - October 26, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ से पहले धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी को लेकर योगी सरकार ने…
CM Yogi inaugurated 545 projects

सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है कांवड़ यात्रा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 6, 2025 0
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को नाथ नगरी बरेली में ₹2264 करोड़ की लागत…
CM Yogi

संस्कृत है विज्ञान की भाषा, प्रदेशभर में फिर से शुरू किये जाएंगे गुरुकुल पद्धति के विद्यालय: योगी

Posted by - October 27, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रविवार को प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति…