Manohar Lal Khattar- Selja

खट्टर का सैलजा को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर, बोले- कांग्रेस में हुआ अपमान

334 0

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में मची अंदरूनी कलह के बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कुमारी सैलजा (Selja) को लेकर कहा है कि कांग्रेस में दलित का अपमान हुआ है। उनको गालियां तक दी गई हैं, वो बहन घर बैठी है पर उनको शर्म तक नहीं आ रही। कांग्रेस पर इस हमले के साथ खट्टर ने सैलजा को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर भी दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह हमारे साथ आती हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं।

खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि कांग्रेस में इतनी कलह हो गई है कि वहां सीएम पद के लिए चेहरा स्पष्ट नहीं है। बापू बेटे की लड़ाई भी शुरू हो गई है। बापू कहता है मैं बनूंगा, बेटा कहता है मैं बनूंगा। बापू बेटा के बाहर के जो नेता हैं, उनकी भी इच्छा है। इच्छा सबकी हो सकती है पर किसी और की इच्छा हो जाए तो उससे पार्टी को दिक्कत है। उसे अपमानित किया जाता है।

पूर्व सीएम (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि अपमानित करने का उदाहरण इससे बड़ा नहीं हो सकता कि हमारी एक दलित बहन का अपमान हुआ है। गालियां तक दी गई हैं, वो बहन घर बैठी है। खट्टर ने आगे कहा कि आज एक बहुत बड़ा वर्ग सोच रहा है हम क्या करें। हमने बहुत नेताओं को अपने साथ मिलाया है, हम तो तैयार हैं उन्हें अपने साथ मिलाने के लिए वो आएं, हम तैयार हैं।

CM पद की दावेदारी सभी को करनी चाहिए

वहीं, सीएम पद की दावेदारी को लेकर मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि मेरा मानना है कि हरियाणा की 90 की 90 विधानसभा सीटों पर सभी उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी करनी चाहिए। हो सकता है उस दावेदारी से कुछ लाभ होता हो तो हो जाए। कांग्रेस नेताओं के अपना घर भरने और नौकरी देने के बयान पर मनोहर लाल ने कहा कि जो लोग अपना घर भरने की बातें कर रहे हैं, उन्हें हरियाणा के नौजवान जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हमने लाखों लोगों को घर बैठे नौकरी दिलाई। यह बात युवाओं के मन पर असर करती है।

खट्टर (Manohar Lal Khattar) की टिप्पणी से सियासी हचलल

खट्टर (Manohar Lal Khattar) की इस टिप्पणी ने हरियाणा की चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब कुमारी शैलजा पिछले हफ्ते से पार्टी के प्रचार से दूर हैं। हालाँकि वे अपने घर पर समर्थकों से मिल रही हैं, लेकिन क्षेत्र में सक्रिय नहीं दिख रही हैं। दलित वोट बैंक की राजनीति करने वाली पार्टियां भी शैलजा को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही हैं।

13 सितंबर को शैलजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था, लेकिन इसके बाद से न ही वे हरियाणा के प्रचार अभियान में शामिल हुई हैं और न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

Related Post

CM Dhami

आजादी के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया उत्तराखंड: धामी

Posted by - January 27, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने…
वोडाफोन आइडिया

क्‍या भारत से कारोबार समेट लेगी वोडाफोन? कम्पनी ने सरकार से मांगी मदद

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आने वाले दिनों में भारत से अपना कारोबार समेट सकती है। न्‍यूज एजेंसी…
CM Dhami

श्री गुरु नानक देव का जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता: धामी

Posted by - November 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के अवसर पर गुरुद्वारा श्री…
CM Dhami

बैडमिंटन क्लब की वार्षिक स्मारिका प्रयास का सीएम धामी ने किया विमोचन

Posted by - March 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की ओर से बुधवार को सचिवालय बैडमिंटन क्लब की वार्षिक स्मारिका प्रयास का…
cm dhami

प्राकृतिक दृष्टि से परम्परागत कृषि के लिए उत्तराखंड उपयुक्त राज्य: सीएम धामी

Posted by - October 6, 2022 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार  अमित शाह की अध्यक्षता में प्राकृतिक…