RBI का मानी मोबाइल एप लॉन्च

RBI का मानी मोबाइल एप लॉन्च, अब नकली नोट की पहचान करना आसान

1072 0

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को नेत्रहीन लोगों के लिए एक खास मोबाइल एप मानी लॉन्च कर दिया है। इस एप की मदद से लोग आसानी से नकली नोट की पहचान कर सकेंगे।

आरबीआई का यह एप नोट की जांच कर बताएगा कि नोट कितने का है और असली है या नहीं?

आरबीआई का यह एप नोट की जांच कर बताएगा कि नोट कितने का है और असली है या नहीं? वहीं लोग इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की खासियत है कि यह नोट की पहचान अच्छे से करता है और जरूरी जानकारी साउंड के जरिए देता है। तो चलिए जानते हैं आरबीआई के एप के बारे में…

जानें एप की खूबियां

आरबीआई का एप अपने यूजर्स को नोट की सटीक जानकारी देता है। इसके अलावा यूजर्स को इस एप में ऑडियो सेंसर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे वह इसको अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकेंगे। अगर नोट कही से मुड़ा है, तो भी यह एप उसकी आसानी से पहचान कर सकेगा। वहीं, मानी एप इंटैग्लियो प्रिंटिंग, टैक्सटाइल मार्क, साइज़, नंबर, रंग और मोनोक्रोमेटिक पैटर्न की आसानी से जांच करता है।

Related Post

Teachers Day 2019: स्कूल टीचर से लेकर कॉलेज प्रोफेसर अपने शिष्यों को हमेशा आगे बढ़ने में करते हैं मदद

Posted by - September 5, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आजकल सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर, सिर्फ स्कूल या कॉलेज के टीचर्स को ही नहीं बल्कि जिंदगी…
Priya Prakash Srivastava

यूपीपीएससी परीक्षा में झांसी की बेटी प्रिया प्रकाश श्रीवास्तव का एपीओ पद पर चयन

Posted by - December 12, 2020 0
झांसी। झांसी की बेटी प्रिया प्रकाश श्रीवास्तव (Priya Prakash Srivastava) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वर्ष 2020 की…