राम नवमी

अयोध्या में दो दिन मनेगी राम नवमी, जानिए पूजा विधि व मुहूर्त

1157 0

लखनऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म (राम नवमी) अयोध्या में इस बार दो दिन मनाया जाएगा। अयोध्या के मंदिरों में अलग-अलग दिन 13 अप्रैल व 14 अप्रैल को जन्म उत्सव का आयोजन होगा। बता दें कि भगवान श्री राम लला के जन्म स्थान रामजन्मभूमि परिसर में 14 अप्रैल को भव्य महोत्सव मनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

राम लला की विशेष पूजा पंचामृत, इत्र और चंदन से रामलला का होगा स्नान 

राम नवमी के दिन राम लला की विशेष पूजा पंचामृत, इत्र और चंदन से होगी। इसके साथ ही रामलला का स्नान होगा। प्रभु श्रीराम नए वस्त्र रामलला धारण करेंगे। इसके अलावा मौसमी फल और व्यंजनों का भोग लगेगा। बता दें कि यह विशेष पूजन नौ दिनों तक चलता है।

ये भी पढ़ें :-राफेल डील मुद्दे पर अहंकार छोड़ संयम बरते बीजेपी : शिवसेना 

कनक भवन में 13 अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान राम का जन्म 

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी ने बताया कि कनक भवन में 13 अप्रैल को भगवान राम का जन्म मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्री राम जन्म उत्सव 14 अप्रैल को परिसर के अंदर विराजमान भगवान श्री राम लला के टेंट से बने मंदिर को नए पर्दे व फूल माला से सजाया जाएगा। जिसके बाद राम लला को पंचामृत से स्नान कराकर पीला वस्त्र धारण कराकर विधि-विधान पूर्वक पूजन किया जाएगा।

Related Post

‘ज्योतिष के द्वारा व्यवसाय परामर्श करने से आप अपने जीवन में सही राह पकड़ सकते हैं’ – ज्योतिष ज्ञाता राकेश पेडीवाल

Posted by - March 31, 2020 0
एस्ट्रोलॉजी एक ऐसा ज्ञान हैं जो हमारे ग्रहो के चाल चलन को पढ़ कर आपको बता सकती है की जीवन…