Birbhum

बीरभूम हिंसा पर ममता ने विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार

585 0

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम (Birbhum) जिले के बगटुई गांव में सोमवार शाम को बरशाल ग्राम पंचायत के उपप्रमुख भोदु शेख (Bhodu sheikh) की हत्या कर दी गई। उसके बाद भड़की हिंसा के बाद गांव में आगजनी कर दी गई, जसिमे दो बच्चों और एक महिला सहित आठ लोगों के जले हुए शव बरामद किये गए हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बुधवार को कहा कि बीरभूम नरसंहार के पीछे विपक्षी दलों का हाथ हो सकता है, सोमवार रात से तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के एक पंचायत नेता सहित कम से कम नौ लोग मारे गए है।

उन्होंने बुधवार को कोलकाता में एक सरकारी कार्यक्रम में कहा कि- “हम सरकार चला रहे हैं। हम हत्या, रक्तपात और बम विस्फोट क्यों चाहेंगे हैं? इस तरह की चीजें उन लोगों द्वारा की जाती हैं जो सिर्फ सरकार को परेशान करने और हमें बदनाम करने के लिए सत्ता में नहीं हैं।”

यह भी पढ़ें : कल से शुरू होंगी UP Board कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं

ममता ने कहा कि वह गुरुवार को बीरभूम के रामपुरहाट का दौरा करेंगी। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में सोमवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत नेता की हत्या के बाद आठ लोगों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे, को जला दिया गया और कुछ घरों में आग लगा दी गई। “मैं कल (24 मार्च) वहाँ जा रही हूँ। मैंने आज वहां जाने की योजना बनाई। मै तैयार थी लेकिन कुछ राजनीतिक दल वहां जा रहे हैं और मिठाई खा रहे हैं। मैं वहां नहीं जाना चाहता जब वे (विपक्षी दल) वहां हो मैं उनके साथ बेवजह झगड़ा नहीं करना चाहती।”

यह भी पढ़ें : इस दिन पड़ेगा 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को होगा फायदा

 

Related Post

Ultrasound

योगी सरकार ने 14 लाख गर्भवती महिलाओं को दी निजी केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सौगात

Posted by - November 11, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेशवासियों को सुगम, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार अहम कदम…
CM Dhami

सीएम धामी ने बेलडा प्रकरण की जांच 15 दिन के अंदर करने के दिए निर्देश

Posted by - June 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आयुक्त गढवाल मण्डल और पुलिस  महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र को जनपद हरिद्वार के ग्राम बेलडा निवासी…
Savin Bansal

कुठालगेट के समीप निर्माणाधीन साईट मिली थी अवैध खनन की शिकायत

Posted by - July 29, 2025 0
देहरादून:  जिले के कुठालगेट क्षेत्र में निर्माणाधीन साईट पर अवैध खनन मिलने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व…
BJP

बीजेपी ने घोषित किए एमएलसी प्रत्याशियों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

Posted by - March 19, 2022 0
लखनऊ: स्थानीय निकाय क्षेत्र के विधानपरिषद चुनाव के लिए भाजपा (BJP)ने नामों की सूची तैयार कर ली है। योगी आदित्यनाथ…