Mamta Banerjee

नंदीग्राम में जीत के लिए ममता बनर्जी ने भाजपा नेता से लगाई गुहार? 

1009 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजियां भी तेज हो गईं हैं। इसी क्रम में  भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रलय पाल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी को अपनी जीत पर भरोसा नहीं है इसलिए उन्होंने कॉल करके मुझसे मदद मांगी है। सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी प्रलय पाल ने कॉल रिकॉर्डिंग भी जारी की है, जिसमें ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) उनसे यह सीट पर मदद करने को कह रहीं हैं।

ममता का मोदी पर हमला- बांग्लादेश जाकर बंगाल पर भाषण दे रहे PM, यह आचार संहिता का उल्लंघन

वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी वीडियो जारी करके ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) पर हमला बोला है और कहा कि दीदी नंदीग्राम से चुनाव हार रही हैं। बता दें कि प्रलय पाल ने शनिवार सुबह दावा किया कि ममता बनर्जी ने खुद उन्हें फोन किया और उन्हें नंदीग्राम सीट पर जीत के लिए मदद मांगी।
प्रलय पाल ने कहा कि ममता (Mamta Banerjee)  दीदी चाहती हैं कि मैं टीएमसी के लिए काम करूं और टीएमसी में लौट जाऊं। लेकिन मेरा सुवेंदु अधिकारी और अधिकारी परिवार से घनिष्ठ संबंध है। अब मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, इसलिए मैं अपनी पार्टी से धोखा नहीं कर सकता। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

टीएमसी ने दी सफाई

वहीं टीएमसी ने दावा किया है कि कॉल रिकॉर्डिंग की आवाज की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए अभी इसे लेकर सवाल उठाना जायज नहीं है।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे  चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

Related Post

Deepotsav

दीपोत्सव 2024: दीपोत्सव की सफलता के लिए राम की पैड़ी पर हुआ पूजन-अर्चन

Posted by - October 22, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में आठवें दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी पूरी कर…

कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद 76% लोग हुए संक्रमित- ICMR का पहला अध्ययन

Posted by - June 25, 2021 0
देश में कोरोना की दूसरी लहर अब भी जारी है, इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कोरोना पर पहला…
जेपी नड्डा

भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा निर्विरोध चुने गए पार्टी का नए अध्यक्ष

Posted by - January 20, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार यानि 20 जनवरी को बहुत ही बखूबी से अपने कार्यभार को संभालने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री…
CM Dhami

देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी: मुख्यमंत्री

Posted by - December 15, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई…