मलाइका और अर्जुन ने ऋषि कपूर से मुलाकात की, नीतू ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

1050 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। ऋषि कपूर का कई महीनों से न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ऋषि कपूर से मुलाकात की है। इस खास मुलाकात की तस्वीर खुद ऋषि कपूर ने ट्वीटर पर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/Bzf8YD-gQyS/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें :-‘मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें मिस करूंगी जबतक कि हम दोबारा नहीं मिलते – त्रिशाला दत्त की 

आपको बता दें ये तस्वीर शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ‘हमारे अपने घर के बच्चे अर्जुन और लवली मलाइका के साथ एक मजेदार शाम।’ इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, खूबसूरत शाम के लिए शुक्रिया। मलाइका ने भी इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, थैंक्यू नीतू जी और ऋषि अंकल इतनी खूबसूरत और प्यार भरी शाम के लिए।

ये भी पढ़ें :-जायरा वसीम जैसे हालात का सामना कर रही चुकी हैं ये एक्ट्रेस 

जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। कभी दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं तो किसी इवेंट पर साथ पहुंचते हैं। इसके साथ वे सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों साथ नजर आए न्यूयॉर्क में। दोनों ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे जिनका कई महीनों से इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए ऋषि कपूर लिखते हैं कि मलाइका और अर्जुन आने के लिए धन्यवाद।

Related Post

शॉर्ट फिल्म 'देवी'

प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, टीजर 24 फरवरी को

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर गुरुवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…
Nia Sharma, winner of 'Khatron Ke Khiladi

‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ की विजेता बनी निया शर्मा, शेयर की यह फोटो

Posted by - September 1, 2020 0
नई दिल्ली: टास्क-बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का 11 वें सीजन की विजेता एक्ट्रेस (Nia Sharma, winner…