डल स्किन को मिनटों में जान भर देगा ग्रीन टी फेस मिस्ट, जानें कैसे

1260 0

डेस्क। गर्मियों में त्‍वचा का निखार कम होने लगता है, तेज धूप के कारण त्‍वचा रूखी, बेजान और डल होने लगती हैं। अगर आपकी त्‍वचा भी डल हो गई हैं और आप इसे ग्‍लोइंग बनाने के लिए उपायों की खोज कर रही हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्‍योंकि त्‍वचा को चमकदार व हेल्दी बनाने के लिए कॉस्मेटिक्स नहीं बल्कि ग्रीन टी फेस मिस्‍ट ट्राई करें। जानें कैसे –

ये भी पढ़ें :-यह रंग लगा देगा आपकी खूबसूरती में चार चाँद, देखें तस्वीरें

1-अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ग्रीन टी में चावल का आटा मिलाकर स्किन पर अप्लाई किया जा सकता है। इस पैक को बनाने के लिए आप दो टेबलस्पून चावल के आटे में एक टेबलस्पून ग्रीन टी व एक टेबलस्पून नींबू का रस अच्छी तरह मिक्स करें। अब आप इसे चेहरे पर लगाएं और पन्द्रह मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो दें। इस पैक में मौजूद चावल का आटा न सिर्फ चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल को रोकता है, बल्कि यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम भी करता है।

2-अगर आपकी स्किन रूखी है तो आप दो टेबलस्पून शहद में एक टेबलस्पून ग्रीन टी मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। करीबन 20 मिनट बाद चेहरा वॉश करें। जहां शहद ड्राई स्किन को नमी प्रदान करने का काम करता है, वहीं ग्रीन टी भी स्किन को एंटी−ऑक्सीडेंट्स प्रदान करती है।

3-अपनी स्किन को निखारने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक टेबलस्पून चने का आटा, एक चौथाई चम्मच हल्दी, व एक टेबलस्पून ग्रीन टी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब आप इसे चेहरे पर लगाकर 15−20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। अंत में ठंडे पानी से चेहरा वॉश करें।

Related Post

कैटरीना कैफ

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की हेल्प करेंगी कैटरीना कैफ, उठाया ये कदम

Posted by - May 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करने के लिये आगे आई हैं।…

Navratri 2019: नौ दिनों में दिख जाएं सपने में ये चीजें, तो समझिए बरसने वाली है मां की कृपा

Posted by - September 24, 2019 0
लखनऊ डेस्क। नवरात्रि की शुरुआत 29 सितंबर से हो रही है। नवरात्रि में आप माता की विधिवत् पूजा-अर्चना करते हैं…
अनंतनाग में आईईडी बरामद

जम्मू-कश्मीर को दहलाने की आतंकियों की नापाक कोशिश, अनंतनाग में आईईडी बरामद

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर दहलाने की नापाक कोशिश आतंकियों ने की। आर्मी की रोड ओपनिंग पार्टी ने…