दिल्ली प्रदूषण पर हाहाकार : संसदीय समिति की बैठक में नहीं पहुंचे सांसद-अधिकारी

951 0

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर भले ही पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन दिल्ली के सांसद व अधिकारी इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। इसकी बानगी शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने संसदीय समिति की बैठक में देखने को मिली। ​इस बैठक में सांसद व अधिकारियों के नहीं पहुंचे के बाद में स्थगित करना पड़ा।

संसदीय स्थायी समिति में कुल 31 सदस्य , जिसमें से सिर्फ 5 लोग ही बैठक में मौजूद

बता दें कि बैठक के रद होने की वजह दिल्ली के तीन नगर निगमों के कमिश्नरों, डीडीए के उपाध्यक्ष और पर्यावरण सचिव व संयुक्त सचिव का बैठक में अनुपस्थित होना रहा है। सिर्फ यही नहीं इस संसदीय स्थायी समिति में कुल 31 सदस्य हैं, जिसमें से सिर्फ 5 लोग ही बैठक में मौजूद थे।

भारत और चीनी सेना के सूझबूझ से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम : राजनाथ 

दक्षिण दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर बैठक में नहीं पहुंच पाए

बता दें कि इस बैठक में जो नेता पहुंचे उनमें जगदंबिका पाल (चेयरमैन), हुसैन मसूदी, सीआर पाटिल, संजय सिंह आदि शामिल थे। कुछ सांसद जैसे दक्षिण दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर जो इस कमेटी के सदस्य हैं, वह भी इस बैठक में नहीं पहुंच पाए। अधिकारियों व सांसदों की इस लापरवाही को देखते हुए बैठक को स्थगित कर दिया गया है। समिति ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बनाया है। गौरतलब है कि इस स्थायी समिति में कुल 31 लोग हैं। जिसमें राज्यसभा और लोकसभा दोनों के सांसद हैं।

पढ़ें लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के नाम-

राज्यसभा
एमजे अकबर, वाईएस चौधरी, डॉ. तजीन फातमा, अहमद हसन, संजय दत्ताचार्य, कुमार केतकर, संजय सिंह, आरके सिन्हा हैं।

लोकसभा
अब्दुल मजीद आरिफ, एसपी सिंह बघेल, संजय कुमार बंदी, कल्याण बनर्जी, बेनी बेहनन, रामचरण बोहरा, हीबी इडेन, गौतम गंभीर, सैयद इम्तियाज जलील, शंकर लालवानी, हेमा मालिनी, हसनैन मसूदी, पीसी मोहन, जगदंबिका पाल, सीआर पाटिल, सुनील कुमार पिंटू, अदला प्रभाकर रेड्डी, अपराजिता सारंगी, राहुल रमेश शिवाले, सुधाकर तुकाराम, सुनील कुमार सोनी हैं।

Related Post

CM Dhami met PM Modi

पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया प्राप्त

Posted by - July 14, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड…
CM Yogi

रामोत्सव 2024: योगी सरकार का संकल्प: अयोध्या में यातायात हो सुगम, सुरक्षित हो सफर

Posted by - January 8, 2024 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) को संवारने में प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अध्यात्म से…
मायावती

मायावती बोलीं-देश में गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त, कांग्रेस के रास्ते पर मोदी सरकार

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बुधवार को 64वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती ने अपने जन्मदिन…