माधुरी कानिटकर

मेजर जनरल माधुरी कानिटकर बनीं देश की तीसरी महिला लेफ्टिनेंट जनरल

1590 0

नई दिल्ली। मेजर जनरल माधुरी कानिटकर को शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नति दी गई है। माधुरी भारतीय सेना में तीसरी महिला अधिकारी और फोर्स में दूसरा सबसे बड़ा पद हासिल करने वाली पहली महिला बाल रोग विशेषज्ञ हैं। खबरों के मुताबिक माधुरी कानिटकर ने 37 सालों तक भारतीय सेना में काम किया है।

मेजर जनरल माधुरी कानिटकर सीडीएस के तहत होंगी तैनात

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे की पूर्व डीन मेजर जनरल माधुरी कानिटकर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तहत इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के मुख्यालय में तैनात किया गया है। माधुरी के पति राजीव कानिटकर भी लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं। देश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पति और पत्नी दोनों ही सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हों।

International Yoga Week 2020 : योग सेहत और सौंदर्य के लिए है बेहद लाभदायक

देश के इतिहास में यह पहला मौका , जब पति और पत्नी दोनों ही सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हों

बता दें कि पुनीता अरोड़ा लेफ्टिनेंट जनरल के पद को संभालने वाली पहली महिला थीं। पुनीता एक सर्जन वाइस-एडमिरल और भारतीय नौसेना और भारतीय सेना की पूर्व 3-स्टार फ्लैग ऑफिसर थीं। इसके बाद में, भारतीय वायु सेना की महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय इस पद पर पदोन्नत होने वाली दूसरी महिला थीं।

मेजर जनरल माधुरी कानिटकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तहत तैनात होंगी। इनकी प्रमुख जिम्मेदारी संयुक्त योजना और एकीकरण के माध्यम से सेवाओं की खरीद, प्रशिक्षण और संचालन में अधिक तालमेल के लिए आवंटित बजट के उचित उपयोग को सुनिश्चित करना होगा।

Related Post

Apanu School Apnu Praman

‘अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण’ के तहत स्कूल में ही बनेंगे 11वीं व 12वीं के छात्रों के जरूरी प्रमाण पत्र

Posted by - May 16, 2023 0
नैनीताल। अपणों स्कूल अपणू प्रमाण (Apanu School Apnu Praman) नामक पहल के तहत जनपद में 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के…
Renu nagar

‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा ले चुकीं गायिका रेणु नागरआईसीयू में भर्ती, जाने पूरी वजह

Posted by - August 28, 2020 0
सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा ले चुकीं गायिका रेणु नागर के प्रेमी रवि नट ने जहरीला पदार्थ खाकर…

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय- विदेश मंत्री एस. जयशंकर

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़े शब्दों में संदेश दिया है।…