Passenger train

बड़ा हादसा: पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, 10 यात्रियों की मौत, 50 घायल

488 0

तेहरान: पूर्वी ईरान (Eastern Iran) में एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger train) के डिरेल होने हादसे की खबर सामने आ रही है। ईरान (Iran) की सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को पैसेंजर ट्रेन (Passenger train) के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है की हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रेगिस्तानी शहर तबास के पास सुबह के अंधेरे में ट्रेन की सात में से चार बोगियां बेपटरी हो गई। अभी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है।

केजरीवाल ने जिस मंत्री को बताया ईमानदार, वो निकला दागदार, मिला खजाना

जानकारी के मुताबिक, रेल हादसा तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) दूर दक्षिण-पूर्व में तबास शहर से कम से कम 30 मील की दूरी पर हुआ। ये जगह तबास शहर को यज़्द शहर से जोड़ती है। दुर्घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि ट्रेन एक खुदाई करने वाले मशीन से टकरा गई।

फिर हिंसा की आग में झुलसा जोधपुर, दो पक्षों में पथराव के बाद तनाव

Related Post

Texas

टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में मिले 50 शव, 16 गंभीर, इलाके में हड़कंप

Posted by - June 29, 2022 0
वाशिंगटन: मेक्सिको और मध्य अमेरिकी राज्य टेक्सास (Texas) के सैन एंटोनियो में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 50 लोगो के शव मिले है।…
US

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बंदूक पर प्रतिबंध लगाने वाले न्यूयॉर्क कानून को किया रद्द

Posted by - June 24, 2022 0
वाशिंगटन: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने न्यूयॉर्क (New York) के एक कानून को रद्द कर दिया जो सार्वजनिक…
Liz Truss

लिज ट्रस बनेंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री, ऋषि सुनक को 21 हजार वोटों से हराया

Posted by - September 5, 2022 0
लंदन। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को खासा झटका दिया है।…