Thanjavur

तंजावुर में बड़ा हादसा, मंदिर में रथ जुलूस के दौरान फैला करंट

762 0

तंजावुर: तमिलनाडु के तंजावुर (Thanjavur) में बुधवार को एक भीषण और दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। यह पर एक मंदिर (Temple) के रथ जुलूस के दौरान करंट फैलने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को कहा कि मंदिर के रथ जुलूस (Chariot procession) में हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आये जिसमे 15 लोग बुरी तरह झुलस गए और मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

तंजावुर Thanjavur में हादसा

मंदिर से रथ निकाला जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया था। इसके साथ ही वहां चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार सुबह प्रत्येक मृतक के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: BJP के माइक्रो डोनेशन आभियान में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दूसरे स्थान पर

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक

हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(Ram Nath Kovind) ने शोक जताते हुए कहा कि तंजावुर में एक जुलूस में बिजली का करंट लगने से बच्चों सहित अन्य जिंदगियों की हानि शब्दों से परे एक त्रासदी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दु:ख जताते हुए जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की घोषणा की। वहीं, घायलों को 50,000 रुपए की सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: मंदिर के रथ से टकराया बिजली का तार, दो बच्चों समेत 11 की मौत

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने दोहराया ‘विकसित यूपी’ का अपना संकल्प, कहा- विपक्ष करे सार्थक चर्चा, सरकार सभी प्रश्नों का देगी जवाब

Posted by - August 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को…
पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल लगातार चौथे दिन सस्ता, दिल्ली में 14 महीने के निचले स्तर पर

Posted by - March 15, 2020 0
नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। इस कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल…
Mamta Banerjee

बंगाल में ममता और योगी भरेंगे हुंकार, शाह और राहुल भी करेंगे प्रचार

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनावों के बीच आज रैलियों का रविवार रहने वाला है। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु…