महुआ मोइत्रा के निशाने पर मोदी-शाह, कहा- इनके हाथों में लहू, इन्हें पढ़ना चाहिए कविता

680 0

टीएमसी की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने एकबार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को निशाने पर लेकर एक सलाह दे दी है.महुआ ने कहा- मोदी-शाह केे हाथ एवं पांव में लहू लगा है, इसे धुलने की कोशिश करनी चाहिए इन्हें फैज अहमद फैज की ‘पांव से लहू धो डालो’ कविता पढ़नी चाहिए। बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव की बात पर उन्होंने कहा- ये सब मीडिया द्वारा बनाया गया था, अगर ऐसा होता तो टीएमसी नहीं जीतती।

टीएमसी सांसद ने कहा- भाजपा के आरोपो पर जवाब देने की जरूरत नहीं है, टीएमसी अपना इतिहास खुद लिखेगी, 2024 में भी हम जीतेंगे.गौरतलब है कि सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल में 16 अगस्त को खेला होबेे दिवस मनाने का ऐलान किया है, जिसका भाजपा विरोध कर रही है।

हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा

इससे पहले भी कई दफा महुआ मोइतरा ने मोदी जी पर हमला किया था जब ममता बैनर्जी ,बैठक में ममता बनर्जी के देरी से पहुंचने की वजह से मच रहे हंगामे को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर लिखा, “30 मिनट की कथित देरी पर इतना हंगामा? 15 लाख रुपये के लिए भारतीय 7 साल से इंतजार कर रहे। एटीएम के बाहर घंटों इंतजार कर रहे। वैक्सीन के लिए महीनों से इंतजार कर रहे। थोड़ा आप भी इंतजार कर लीजिए कभी-कभी…।।”

Related Post

Governor Gurmeet

राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज से की भेंट, ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर की चर्चा

Posted by - July 11, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet ) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण…
CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, औषधि नियंत्रक के पद के लिए योग्यता और निश्चित कार्यकाल तय हो

Posted by - October 24, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि नियंत्रण तंत्र…
Priyanka in Mathura Kisan Mahapanchayat

मेरठ में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Posted by - March 7, 2021 0
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की किसान महापंचायत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम…