CM thackeray

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे परमबीर के आरोपों की जांच, उद्धव सरकार का फैसला

739 0

महाराष्ट्र । गृह मंत्री अनिल देशमुख के ऊपर 100 करोड़ रुपये की वसूली के लगे आरोप की अब जांच होगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM) ने इसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस मामले की जांच करेंगे।

  • अनिल देशमुख के ऊपर लगे आरोपों की होगी जांच
  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए जांच के आदेश 
  • परमबीर सिंह ने चिट्ठी लिखकर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM)  को चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख पर ये गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल सा आ गया था।

 

पत्र लिखकर मुख्यमंत्री (Maharashtra CM)  से जांच कराने की मांग की

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अनिल देशमुख ने अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। अनिल देशमुख ने 25 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी और परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की थी।

अनिल देशमुख ने मराठी भाषा में मुख्यमंत्री ठाकरे (Maharashtra CM)  को चिट्ठी लिखी थी और मांग की थी कि वो उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच करवाएं ताकि सच सबके सामने बाहर आए। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस मामले की जांच के आदेश देंगे तो मैं इसका स्वागत करूंगा। सत्यमेव जयते।

सामना में शिवसेना ने देशमुख पर उठाए सवाल 

इसके अलावा शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सवाल उठाए। शिवसेना ने कहा गया है कि सचिन वाजे वसूली रहा था और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को इसकी जानकारी नहीं थी? मुखपत्र में आगे लिखा गया है कि देशमुख को गृहमंत्री का पद दुर्घटनावश मिल गया।

सामना में आगे लिखा गया है कि आखिर एपीआई स्तर के अधिकारी सचिन वाजे को इतने अधिकार किसने दिए? यही जांच का विषय है। पुलिस आयुक्त, गृह मंत्री, मंत्रिमंडल के प्रमुख लोगों का दुलारा व विश्वासपात्र रहा सचिन वाजे महज एक सहायक पुलिस निरीक्षक था लेकिन उसे सरकार में असीमित अधिकार किसके आदेश पर दिया गया।

Related Post

CM Yogi took a selfie with the child

सीएम योगी ने बच्चे संग खींची सेल्फी, बच्चे को किया दुलार, चॉकलेट भी दी

Posted by - March 15, 2026 0
जालौर/लखनऊ। राजस्थान के जालौर स्थित श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाले एक बच्चे की इच्छा…
CM Dhami

सीएम धामी के जनपद प्रवास से विकास को गति, आमजन से सीधे कर रहे हैं संवाद

Posted by - November 13, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का जनपद प्रवास कार्यक्रम सफल साबित हो रहा है। इस दौरान वह विकास…

उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Posted by - October 20, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को…
AK Sharma

आवास के बदले रिश्वत लेने संबंधी वायरल वीडियो का लिया त्वरित संज्ञान, एके शर्मा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - January 20, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने सोशल मीडिया में आवास के बदले रिश्वत लेने…