PM Modi

एकता का महाकुंभ, युग परिवर्तन की आहट- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

173 0

लखनऊ/दिल्ली। महाशिवरात्रि के दिन अंतिम अमृत स्नान के साथ प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का 45 दिन बाद समापन हो गया। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में देश और दुनिया से 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। इस भव्य, नव्य और दिव्य आयोजन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को उनके परिश्रम, प्रयास और संकल्प की सराहना की। पीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट के जरिए प्रयागराज महाकुम्भ को एकता का महाकुम्भ बताते हुए कहा कि महाकुम्भ संपन्न हुआ, एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। महाकुम्भ में जिस भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की है वो सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध रखने के लिए कई सदियों की एक सशक्त नींव भी रख गया है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि महाकुम्भ संपन्न हुआ, एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुम्भ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है। पीएम ने कहा कि महाकुम्भ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का प्रयास किया है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि महाकुम्भ में जिस भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की है वो सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध रखने के लिए कई सदियों की एक सशक्त नींव भी रख गया है। प्रयागराज का महाकुम्भ आज दुनियाभर के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के साथ ही प्लानिंग और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के लिए भी रिसर्च का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज अपनी विरासत पर गौरव करने वाला भारत अब एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। ये युग परिवर्तन की वो आहट है, जो देश का नया भविष्य लिखने जा रही है। समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग इस महाकुंभ में एक हो गए। ये एक भारत श्रेष्ठ भारत का चिर स्मरणीय दृश्य करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास के साक्षात्कार का महापर्व बन गया।

योगी जी के नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जनता ने मिलकर, इस एकता के महाकुंभ को सफल बनाया

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि यूपी का सांसद होने के नाते मैं गर्व से कह सकता हूं कि योगी जी के नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जनता ने मिलकर, इस एकता के महाकुम्भ को सफल बनाया। केंद्र हो या राज्य हो, यहां ना कोई शासक था, ना कोई प्रशासक था, हर कोई श्रद्धा भाव से भरा सेवक था। हमारे सफाईकर्मी, हमारे पुलिसकर्मी, नाविक साथी, वाहन चालक, भोजन बनाने वाले, सभी ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से निरंतर काम करके इस महाकुम्भ को सफल बनाया।

विशेषकर, प्रयागराज के निवासियों ने इन 45 दिनों में तमाम परेशानियों को उठाकर भी जिस तरह श्रद्धालुओं की सेवा की है, वह अतुलनीय है। मैं प्रयागराज के सभी निवासियों का, यूपी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि एकता के महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए देशवासियों के परिश्रम, उनके प्रयास, उनके संकल्प से अभीभूत मैं द्वादश ज्योतिर्लिंग में से प्रथम ज्योतिर्लिंग, श्री सोमनाथ के दर्शन करने जाऊंगा। मैं श्रद्धा रूपी संकल्प पुष्प को समर्पित करते हुए हर भारतीय के लिए प्रार्थना करूंगा। मैं कामना करूंगा कि देशवासियों में एकता की ये अविरल धारा, ऐसे ही बहती रहे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का आभार जताया। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री जी, यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही सुफल है कि ‘एकता, समता, समरसता का महायज्ञ’ महाकुम्भ-2025, प्रयागराज भव्यता-दिव्यता के साथ सुरक्षा-स्वच्छता-सुव्यवस्था के नवीन मानक गढ़कर आज संपन्न हो गया है। विगत 45 पुण्य दिवसों में पूज्य साधु-संतों समेत 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर कृतार्थ हुए हैं।

सकल विश्व को ‘सभी जन एक हैं’ का अमृत संदेश देने वाला यह मानवता का महोत्सव ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के पुण्य भाव के साथ संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरो रहा है। आपका मार्गदर्शन एवं शुभेच्छाएं हम सभी को सदैव नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।

Related Post

अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बोले-हम स्थिर सरकार देंगे, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Posted by - November 24, 2019 0
  मुंबई। महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद अजित पवार ने पहली बार ट्वीट किया है।…
Budget session of Parliament

पीएम नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संदेश

Posted by - April 13, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देशवासियों को आगे की रणनीति से…
Hi-tech medical services in every sector of Maha Kumbh

बसंत पंचमी पर हाई अलर्ट मोड में महाकुम्भनगर के 1200 और एसआरएन में 500 मेडिकल फोर्स

Posted by - February 2, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ पर बसंत पंचमी के अमृत स्नान (Amrit Snan) को लेकर पूरे प्रयागराज मंडल के डॉक्टरों (Doctors) को हाई…
CM Vishnudev

खुशहाल एक साल इवेंट मरीन ड्राइव में, प्रश्नाें के जवाब पर मिलेंगे उपहार

Posted by - December 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन की…
Rajnath Singh

कोरोना मरीजों के लिए खुलेगा सैन्य अस्पताल, राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की तैयारियों पर की बैठक

Posted by - April 20, 2021 0
ऩई दिल्ली। रक्षा मंत्री अपने मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और तीनों सेनाओं के संपर्क में बने हुए हैं। राजनाथ सिंह…