DSP

अवैध खनन रुकवाने पहुंचे DSP पर माफियाओं ने चढ़ाया डंपर

637 0

नूंह: हरियाणा से इस वक्त एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है कि, नूंह जिले में एक DSP की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। नूंह इलाके में खनन माफिया ने डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा पुलिस के एक DSP की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विश्नोई तावड़ू में डीएसपी सुरेंद्र सिंह तैनात थे। इस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन आरोपी फरार हो गए है। DSP के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा, आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अवैध खनन रोकने गए थे DSP

जानकारी के मुताबिक, विश्नोई तावड़ू में DSP सुरेंद्र सिंह तैनात थे, यहीं की पहाड़ी में उन्हें अवैध खनन की सूचना मंगलवार सुबह 11 बजे मिली थी, जिसकी जांच करने वहां पहुंचे। उन्होंने खनन स्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो माफियाओं ने उन्हें डंपर से कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

रिटायरमेंट होने वाली थी

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नूंह के एसपी और आईजी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि, माफियाओं को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बताया कि, डीएसपी सुरेंद्र सिंह की रिटायरमेंट इसी साल होनी थी।

लुलु मॉल विवाद पर सीएम योगी सख्त, प्रशासन को दिए ये निर्देश

 

Related Post

Voting

नए वोटरों को लेकर ऐसा क्या आदेश आया कि जम्मू की सियासत में आ गया भूचाल

Posted by - October 12, 2022 0
श्रीनगर। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा के एक फैसले ने जम्मू-कश्मीर की सियासत में भूचाल ला दिया है। मंगलवार को…
CM Dhami

सीएम धामी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से की विकास कार्यों की समीक्षा

Posted by - March 6, 2023 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अल्मोडा, चम्पावत,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ विधानसभाओं की वर्चुअल बैठक के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा…