Election commission

मद्रास HC की चुनाव आयोग को लताड़, कहा- कोरोना की दूसरी लहर के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार

776 0
चेन्नई।  देश में कोरोना की महामारी हाहाकार मचा रही है, कोरोना मरीजों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। ऐसे में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने कहा है कोरोना की दूसरी लहर( coronavirus second wave in india)  के लिए सिर्फ चुनाव आयोग जिम्मेदार है।

मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने कहा है कोरोना की दूसरी लहर के लिए सिर्फ चुनाव आयोग जिम्मेदार है। चुनाव आयोग ने दो मई को होने वाली वोटों की गिनती रद्द करने की भी चेतावनी दी। चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर सभी तरह के प्रोटोकॉल्स के पालन को लेकर मजबूत प्लान नहीं पेश किया गया को दो मई को होने वाली वोटिंग की गिनती रद्द कर देंगे।

मद्रास हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी ने कहा, ”कोविड 19 की दूसरी लहर के लिए सिर्फ आपका संस्थान जिम्मेदार है।  क्या जब इलेक्शन रैलियां हो रही थीं तब आप दूसरे ग्रह पर थे?” चीफ जस्टिस यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि चुनाव आयोह के अधिकारियों पर शायद हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए.।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने दो मई को होने वाली वोटों की गिनती रद्द करने की भी चेतावनी दी। चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर सभी तरह के प्रोटोकॉल्स के पालन को लेकर मजबूत प्लान नहीं पेश किया गया को दो मई को होने वाली वोटिंग की गिनती रद्द कर देंगे।

मुख्य न्यायधीश ने चुनाव आयोग से कहा, ”अभी सिर्फ बचाव और सुरक्षा की स्थिति है, बाकी सबकुछ बाद में आता है।” हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि 30 अप्रैल को प्लान पेश करें कि कैसे वोटों की गिनती के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस बेहद नाराज दिखे। अगली सुनवाई की तारईफ 30 अप्रैल दी गई है।

Related Post

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा को झटका! पूर्व विधायक ने छोड़ दी पार्टी, बोले- आंदोलनरत किसानों के साथ हूं

Posted by - August 20, 2021 0
महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए मोदी सरकार किसानों के साथ समझौता करने को तैयार…
Mission 2024

प्रदेश कार्यसमिति में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प

Posted by - January 22, 2023 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024…
Yogi government tops in the upliftment of OBC students

2047 तक 7 करोड़ से अधिक ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति से जोड़ने का लक्ष्य

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के सशक्तीकरण…
CM Dhami inaugurated the 'Purv Sainik Sammelan'

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन

Posted by - November 6, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी.…