मध्य प्रदेश : नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

1076 0

मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले दिनों हुए गैंगरेप का खुलासा हो गया है, पुलिस ने अमन होटल के दस्तावेज से ये खुलासा किया है।पुलिस ने इस मामले में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनीष नायक, जेडीयू जिलाध्यक्ष दिनेश अवधिया और पेट्रोल पंप संचालय अमित सोनी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नाबालिग अपने एक परिचित के साथ अशोका गार्डेन स्थित पारुल के घर आई थी, 18 अगस्त को पारुल अपनी सहेली सीमा के साथ उसे अमन होटल ले गई।

बताया जाता है कि यहां नाबालिग के साथ तीनों ने रेप किया, पीड़ित लड़की यहां से घर पहुंची तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया, जिसके बाद मामला खुल गया। पीड़िता तीनों आरोपियों को नहीं जानती थी लेकिन जब होटल का रिकॉर्ड खंगाला गया तो मामला खुल गया, डिंडौरी पुलिस तीनों आरोपियों को भोपाल ले गई।

आम जनता पर महंगाई की मार बरकरार, हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने 14 फीसदी तक महंगे किए सामान

अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक गैंगरेप में शामिल मनीष नायक डिंडौरी बीजेपी जिला कार्यालय का मंत्री है, वहीं दिनेश अवधिया जेडीयू का जिलाध्यक्ष है। तीसरा आरोपी अमित सोनी पेट्रोल पंप चलाता है। फिलहाल पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है, वहीं कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं के चरित्र पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Related Post

सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए पंजाब के सीएम और विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति

Posted by - November 2, 2019 0
नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भारत और पाकिस्तान की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी…
CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

Posted by - June 23, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज रविवार को प्रख्यात शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने की दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

Posted by - November 19, 2024 0
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार को दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की…