मध्य प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री तोमर पर लोगों ने फेंका कीचड़

535 0

बाढ़ से जूझ रहे मध्य प्रदेश में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रभावित इलाकों में दौरा करने निकले तो लोगों के विरोध को झेलना पड़ा। श्योपुर शहर में जैसे ही केंद्रीय मंत्री का काफिला गुजरा लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंका गया। गुस्साए लोगों ने कृषि मंत्री के स्वागत पर ताली बजाई, उन्होंने दुकानों के भीतर घुसे पानी को दिखाया, बताया कि सबकुछ बर्बाद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों ने तोमर को धक्का देने की भी कोशिश की, तब तक सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। बता दें कि 28 जुलाई से लगातार बढ़ते पानी एवं बारिश से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में गुस्सा है।

बता दें कि श्योपुर शहर में अमराल और सीप नदियों में अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की थी, उनके काफिले पर काले झंडे, झाड़ू और कीचड़ फेंका।

गुस्साए लोगों ने स्थानीय सांसद व कृषि मंत्री तोमर का स्वागत करने के लिए नहीं बल्कि स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति के कुप्रबंधन का विरोध करने के लिए ताली  बजाई। प्रदर्शन में ज्यादातर गणेश बाजार क्षेत्र (श्योपुर शहर का मुख्य बाजार) के व्यापारी और परिवार शामिल थे। सभी ने बताया कि उनकी दुकानों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण भारी नुकसान हुआ है।

जब केंद्रीय मंत्री का काफिला श्योपुर कस्बे के मुख्य बाजार से गुजर रहा था तब प्रदर्शनकारी न केवल सड़कों पर उतर आए, बल्कि भीड़-भाड़ वाली सड़कों से गुजरते हुए तोमर को धक्का देने की भी कोशिश की।बता दें कि तोमर मुरैना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं, जिसमें श्योपुर जिला भी शामिल है।

जदयू-भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं! ललन सिंह बोले- भाजपा का यही रवैया रहा तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए वह शनिवार को श्योपुर गए थे जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। 28 जुलाई से बाढ़ और बारिश से संबंधित हादसों के कारण श्योपुर जिले (जो पड़ोसी राजस्थान) में छह लोगों की मौत की सूचना है। राजस्थान के बारां और सवाई माधोपुर जिलों के साथ इसका सीधा सड़क संपर्क कट गया है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

पीएम मोदी के भरोसे पर खरे उतरे सीएम विष्णुदेव साय

Posted by - April 25, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)…
Adheer ranjan Choudhary

बंगाल में सारे चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में होते हैं: अधीर रंजन चौधरी

Posted by - April 7, 2021 0
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन…
Indigo

शारजाह से हैदराबाद जा रहे इंडिगो विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिग

Posted by - July 17, 2022 0
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। बताया जा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग टिफिन बैठक कर किया संवाद,बोले-विशेष क्षण

Posted by - August 31, 2024 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चंपावत में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने…
CM Dhami

अचानक सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, अभिलेखों का किया अवलोकन

Posted by - October 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के…