चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोर्ट में भी अपनी विचारधारा के जज चाहते हैं

571 0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में खाली पड़ी सीटों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- मोदी सरकार अपनी विचारधारा के लोगों की तलाश कर रही है जो अभी मिल नहीं रहे, इसलिए सात साल से पद खाली हैं। कांग्रेस ने पिछले दिनों भी आरोप लगाया था कि संवैधानिक पदों पर आरएसएस विचारधारा के लोगों की नियुक्ति हो रही है।

दरअसल हाई कोर्ट के भीतर जजों के निर्धारित 1080 पदों में 416 पद खाली हैं, कई कोर्ट में ट्रिब्यूनल के प्रमुख के पद भी खाली हैं। पिछले चीफ जस्टिस एमए बोबडे ने हाईकोर्ट में खाली पड़ी सीटों को लेकर कहा था कि इससे संकट की स्थिति पैदा हो गई है। पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘हाईकोर्ट के जजों के निर्धारित 1,080 पदों में 416 खाली हैं।

ट्रिब्यूनल्स में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। कई ट्रिब्यूनल्स के प्रमुख के पद खाली हैं।’ उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार सात साल से सत्ता में होने के बावजूद इन रिक्तियों को भर क्यों नहीं पा रही है या फिर इन रिक्तियों को भरने का इरादा क्यों नहीं कर रही है?चिदंबरम ने आरोप लगाया, ‘असली कारण यह है कि सरकार ऐसे व्यक्तियों की तलाश में है जो उनकी प्रतिगामी सोच और विचारधारा से लगाव रखते होंगे।’

मध्य प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री तोमर पर लोगों ने फेंका कीचड़

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को विभिन्न ट्रिब्यूनल्स में रिक्त पदों को नहीं भरने को ‘बहुत अफसोसजनक स्थिति’ करार देते हुए केंद्र को 10 दिनों के भीतर उठाए गए कदमों से अवगत कराने का निर्देश दिया था। शीर्ष अदालत का कहना था कि उसे आशंका है कि इस संबंध में ‘कुछ लॉबी काम कर रही हैं।’

Related Post

CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

Posted by - January 11, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामलला (Ram Lala) के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री…
CM Yogi

प्रदेश के किशोरों के टीकाकरण का पुख्ता इंतजाम हो : सीएम योगी

Posted by - December 26, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रदेश की कोविड स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के…
CM Yogi

प्रत्येक विभाग अपनी कार्य प्रणाली में करें नवाचार का प्रयोगः सीएम योगी

Posted by - August 30, 2024 0
कानपुर। गुरुवार को कानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ-साथ रोजगार मेला के माध्यम से…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया नशा मुक्त उत्तराखंड का आह्वान, कहा-हम सबको मिलकर इसे है हराना

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 (Drugs Free Devbhoomi…