लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय के होर्डिंग पर सोनिया – राहुल को मिली जगह

668 0

लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में लगे बड़े होर्डिंग पर प्रियंका गांधी के साथ आखिरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी जगह मिल ही गयी। प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ आने से पहले कांग्रेस मुख्यालय में लगाया गया भव्य बैनर अचानक बदल दिया गया है। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू इस बदले बोर्ड पर कोई सीधा जवाब देने से बचते नज़र आ रहे हैं।

असल में पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को 14 जुलाई को लखनऊ आना था। इससे पहले पार्टी मुख्यालय को नए रंग रूप में तैयार किया गया। यहां लगे सभी पुराने होर्डिंग बैनर हटा दिए गए। इनकी जगह सिर्फ एक भव्य बैनर लगाया गया जिस पर सिर्फ प्रियंका गांधी की ही फ़ोटो थी। इस बैनर के एक कोने पर प्रियंका की बड़ी सी फ़ोटो, बीच में उगता हुआ सूरज और दूसरे कोने पर हाथ का पंजा यानी पार्टी का निशान बना था।

बैनर में न तो सोनिया गांधी की तस्वीर थी और न ही राहुल गांधी की। ये बैनर लगते ही तमाम सवाल उठने लगे। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।तब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा था कि प्रियंका गांधी प्रदेश प्रभारी हैं और 2022 का चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी सबके दिल में बसते हैं।

गोबर और गौमूत्र से कोरोना भगाने वाले न बताएं किसने फैलाया भ्रम

अब प्रियंका गांधी को 16 जुलाई को यानि कल लखनऊ आना है। इससे पहले आज दोपहर में इस बैनर में बदलाव कराकर फिर से लगवाया गया है। अब इस बैनर में जिस जगह हाथ के पंजे का निशान है उसके ऊपर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छोटी तस्वीरें लगवाई गयी हैं। इस बारे में जब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से बात की गई तो उन्होंने सीधे-सीधे कोई भी जवाब नहीं दिया।

Related Post

देवेंद्र फडणवीस

शिवसेना हमारे लिए कोई परेशानी नहीं है वह हमारी दोस्त है -देवेंद्र फडनवीस

Posted by - October 14, 2019 0
मुंबई। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से डटी हुई हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को…
AK Sharma

एके शर्मा ने जौनपुर को दिया चार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Posted by - November 18, 2024 0
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में जाम की समस्या को अपने कार्यकाल में खत्म कराने का प्रयास करूंगा। विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर…
Dome City

महाकुम्भ नगर के अरैल में 51 करोड़ की लागत से 3 हेक्टेयर में तैयार हो रही है अद्भुत डोम सिटी

Posted by - December 21, 2024 0
महाकुम्भ नगर। जनवरी 2025 से त्रिवेणी के तट पर आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य भव्य और…