लखनऊ कोर्ट परिसर में देसी बम के हमले

लखनऊ : कोर्ट परिसर में देसी बम के हमले से कई वकील घायल

979 0

लखनऊ। लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर दो वकीलों के बीच आपसी विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि एक ने देसी बम से हमला कर दिया। अचानक हुए बम धमाके से पूरा परिसर गूंज उठा और कोर्ट में सनसनी फैल गई।

जिस वकील पर हमला किया गया, उनका नाम संजीव लोधी

हमले में कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ वकील भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि मामला दो वकीलों की बीच शुरू हुआ, जिसके बाद एक ने देसी बम से दूसरे पर हमला कर दिया है। जिस वकील पर हमला किया गया, उनका नाम संजीव लोधी बताया जा रहा है।

पुलिस को घटनास्थल से तीन जिंदा बम भी मिले, वकीलों की सुरक्षा को लेकर सवाल 

मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन जिंदा बम भी मिले हैं। घटना के बाद से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। हमले के बाद से ही वकीलों में आक्रोश है। वकील संजीव लोधी ने परिसर में वकीलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

Related Post

मनीष सिसोदिया

संवाद, शिक्षा और लोकतंत्र दोनों को बनाता है मजबूत: मनीष सिसोदिया

Posted by - December 7, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 7600 शिक्षक मिल गए। इन नवनियुक्त शिक्षकों के लिए सरकार ने त्यागराज स्टेडियम…
स्वराज सेनानी सम्मेलन

स्वराज सेनानी सम्मेलन में दिखा एकल अभियान के सेवाव्रतियों का अद्भुत संगम

Posted by - February 18, 2020 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय स्वराज सेनानी सम्मेलन सम्पन्न हो गया। सम्मेलन में 20 हजार गांवों से सभी…

जब पेट्रोल का दाम 60रु था तब भाजपा ने हंगामा मचा रखा था आज 100रु पार होने पर चुप है- शिवसेना

Posted by - August 3, 2021 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार…