Lucknow Thana Krishna Nagar

लखनऊ: होटल में मिली लापता बच्चियां, पुलिस ने सील किया होटल

1236 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नाका पुलिस ने दो बच्चियों को बरामद (Missing girls found in hotel) किया है। कृष्णा नगर इलाके से गुरुवार को लापता हुई दो बच्चियां नाका इलाके में पड़ने वाले मंगलम होटल में मिलीं हैं। दोनों बच्चियां विदेश जाने के लिए घरवालों को बिना बताए निकली थीं और इसी होटल में ठहरी हुई थीं। परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।
परिजनों ने बताया कि उनके पास मोबाइल फोन है जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों बच्चियों की लोकेशन चेक की। पुलिस को लोकेशन नाका इलाके में मिली। पुलिस नाका के मंगलम होटल पहुंची, तो वहां देखा दोनों बच्चियां उस होटल के एक कमरे में ठहरी हुई हैं।

लखनऊ में लापता दो बच्चियों (Missing girls found in hotel) को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों बच्चियां नाका में स्थित एक होटल से पुलिस को मिली हैं। पुलिस ने दोनों को उनके परिवार को सौंप दिया है।

सकुशल किया बरामद

कृष्णा नगर के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियों के लापता होने की शिकायत जब परिजनों से उन्हें प्राप्त हुई थी। तभी उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करते हुए इस बात की जानकारी आला अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी जो दोनों बच्चियों की तलाश कर रही थी। छानबीन के दौरान सर्विलांस टीम की मदद ली गई। इसमें दोनों की लोकेशन नाका इलाके में मिली थी। सर्विलांस के जरिये दोनों बच्चियां मंगलम होटल में पाई गई। दोनों ने आधार कार्ड दिखाकर होटल में एक कमरा बुक कराया था। उन्होंने बताया दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिवारजन को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने मंगलम होटल पर कार्रवाई कर किया सील

एसीपी ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर दोनों बच्चियों को बिना छानबीन किए कमरा देने पर मंगलम होटल को सील किया गया है। उन्होंने कहा है कि दोनों बच्चियां विदेश जाने की फिराक में थीं। परिजनों ने दोनों के सकुशल बरामद होने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस होटल के मैनेजर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।

Related Post

AK Sharma

कार्यकर्त्ता हर गली, गांव और मोहल्ले में पहुंचकर सदस्यता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे: एके शर्मा

Posted by - September 4, 2024 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्ज मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बीजेपी के पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय, आगरा में…
up panchayat elections

यूपी पंचायत चुनाव: BJP ने घोषित किए पहले चरण के 10 जिलों के उम्मीदवारों के नाम, देखें पूरी सूची…

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ । भाजपा ने यूपी पंचायत चुनाव के पहले चरण के 18 जिलों में से 10 जिलों में जिला पंचायत…

बोले राजभर, यूपी में हमारी सरकार बनी तो 5 साल में बनाएंगे 5 सीएम, हर साल 4 नए डिप्टी सीएम

Posted by - June 25, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने 5…