covid-19 dry runs

लखनऊ : छह अलग-अलग अस्पतालों में कोविड़-19 ड्राई रन

1518 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को छह अलग-अलग अस्पतालों में कोविड़-19 ड्राई रन (covid-19 dry runs) का आयोजन किया गया। कोविड़-19 वैक्सीनेशन की तैयारी परखने के लिये शहर में 6 स्थानों पर सीएचसी माल, सीएचसी मलिहाबाद, सहारा हास्पिटल, केजीएमयू, आरएमएल व एसजीपीजीआई  में ड्राई रन वैक्सीनेशन टेस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत वैक्सीनेशन की सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से सम्पन्न करा ली गयी है।

पार्क, माल और चिड़ियाघर में घूम रहे बच्चे और स्कूल पड़े हैं सूने!

मण्डलायुक्त रंजन कुमार व पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने शनिवार को एसजीपीजीआई में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय एसजीपीजीआई  निदेशक डा. आरके धीमन सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के समय डा. अमित गोयल ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया गया कि एसजीपीजीआई की पुरानी ओपीडी में वैक्सीनेशन सेन्टर बनाया गया है। जिसको तीन हिस्सों में बांटा गयाए पहले हिस्से में पेशेन्ट का डेटा वेरीफिकेशन किया जायेगा। दूसरे हिस्से में वैक्सीनेशन किया जायेगा व तीसरे हिस्से में अबर्जरवेशन एरिया बनाया गया है। जहां पर वैक्सीनेशन के पश्चात पेशेन्ट को अबर्जरवेशन में 30 मिनट रखा जायेगा, जिससे यदि कोई रियेक्शन होता है। तो उसका उपचार किया जा सके इसके साथ ही 4 बेड का एक केबिन भी बनाया गया है। जिसमें पेशेन्ट को रखा जायेगा व इमरजेन्सी में भी 4 बेड आरक्षित रखे जायेगे।

Related Post

Medical College

केजीएमयू में कुलपति के कोविड अस्पताल के दौरे के बाद फैला कोरोना संक्रमण

Posted by - April 7, 2021 0
लखनऊ। केजीएमयू (KGMU) में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मरीज और तीमारदार ही नहीं अस्पताल के कर्मचारियों…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान को मीडिया दे पर्याप्त कवरेज : एम वेंकैया नायडू

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के…