SS Sandhu

भविष्य बचाने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी: मुख्य सचिव

386 0

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु (SS Sandhu) ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ आज की परिस्थिति नहीं देखनी, बल्कि दीर्घकालिक योजनाएं बनानी हैं, ताकि हम अपने प्रदेश का भविष्य बचा सकें।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे कभी हिम्मत नहीं हारीं, और कहां से कहां तक पहुंची। यह हमारे संविधान की ही देन है। भर्तियों में भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं के चलते आज उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में समान अवसर का अधिकार का महत्त्व और भी बढ़ गया है। भर्तियों में भ्रष्टाचार बहुत ही चिंता का विषय है। हमें इसका समाधान ढूंढना है। पात्र युवाओं को ही नौकरी मिले, इसके लिए कठोर कानून बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ आज की परिस्थिति नहीं देखनी, बल्कि दीर्घकालिक योजनाएं बनानी हैं, ताकि हम अपने प्रदेश का भविष्य बचा सकें। सचिवालय शासन-प्रशासन की शीर्ष संस्था है। प्रदेश और प्रदेशवासियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए हम सभी को अपना-अपना योगदान देना है।

सीएम धामी ने छह दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

हमें प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने का सिर्फ विचार ही नहीं रखना, बल्कि इसे अपनी भावना बनाना है। विचार बदलते रहते हैं भावनाएं नहीं बदलती। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम इतना ही प्रण ले लें कि हमें प्रदेश के भविष्य के लिए ही निर्णय लेने हैं तो आज गणतंत्र दिवस पर यहां एकत्र होना सफल हो जायेगा।

Related Post

CRPF

पत्नी और बच्चे को बंधक बनाए रखने वाला CRPF जवान ने खुद को गोली से उड़ाया

Posted by - July 11, 2022 0
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर शहर के मंडलनाथ चौराहे के आगे पालड़ी खींचियां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रशिक्षण…
cm yogi

पुलिस की कार्यवाहियों से समाज के सभी वर्गों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई: सीएम योगी

Posted by - October 27, 2022 0
फरीदाबाद (हरियाणा)/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हरियाणा के सूरजकुंड में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के यूपी मॉडल के बारे…
CM Bhajan Lal

प्रधानमंत्री के विजन और संकल्प पत्र के वादों को साकार करेगा बजट : मुख्यमंत्री

Posted by - February 19, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और राज्य की जनता से…