लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष की नसीहत, बोले- सदन से बाहर आसन पर सवाल उठाना गलत

895 0

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद सदस्यों को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पूरक प्रश्न को लेकर सदन से बाहर आसन पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। यह बिल्कुल अनुचित है।

राहुल गांधी ने यह कहा था कि कर्ज अदायगी नहीं करने वाले चूककर्ताओं के विषय में जान-बूझकर पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया गया

मंगलवार को बिरला ने यह बात तब कही है। बता दें कि जब सोमवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने यह कहा था कि कर्ज अदायगी नहीं करने वाले चूककर्ताओं के विषय में जान-बूझकर पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया गया।

पूरक प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि अगर एक प्रश्न में 15 मिनट लग जाएं तो फिर कैसे होगा?

यही कारण है कि मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ने मछलियों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने के विषय पर कई सदस्यों द्वारा पूरक प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि अगर एक प्रश्न में 15 मिनट लग जाएं तो फिर कैसे होगा? उन्होंने किसी सदस्य का नाम लिये बगैर कहा कि आपके सदस्य कहेंगे कि 12 बजे के बाद पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया। ऐसे में बाहर आसन पर सवाल करना ठीक नहीं है।

कोरोना से नहीं बाधित होगी संसद की कार्यवाही, बजट सत्र तीन अप्रैल तक चलेगा

वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जवाब में कहा कि कांग्रेस नेता कर रहे हैं राजनीति 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान जान-बूझकर कर की अदायगी नहीं करने वाले 50 चूककर्ताओं के नाम पूछते हुए पूरक प्रश्न किया था। इस पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जवाब में कहा कि कांग्रेस नेता राजनीति कर रहे हैं। बाद में गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि चूककर्ताओं को लेकर लोकसभा में पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया और बतौर सांसद उनके अधिकार का संरक्षण नहीं किया गया।

Related Post

तीन तलाक बिल: मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी में आया नया सवेरा, मोदी को धन्यवाद

Posted by - July 31, 2019 0
नई दिल्ली। राज्यसभा में बिल पास होने के बाद पीड़िताओं  मुस्लिम महिलाओं ने जश्न मनाया और पीड़ित मुस्लिम महिलाओं ने…
Savin Bansal

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

Posted by - March 21, 2026 0
देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी…
CS Upadhyay

चन्द्रशेखर उपाध्याय को अनुच्छेद 348 में संशोधन किये जाने के समर्थन में 50,000 से अधिक हस्ताक्षर सौंपें

Posted by - November 24, 2023 0
आगरा। ‘हिन्दी से न्याय’ (Hindi se Nyay) इस देशव्यापी-अभियान के नेतृत्व-पुरुष एवम् प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS…
निमोर्ही अखाड़ा

अयोध्या मंदिर विवाद : अधिग्रहित भूमि मामले में निर्मोही अखाड़ा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मंदिर विवाद मामले में विवादित भूमि का एक तिहाई हिस्सा पाने वाली पार्टियों में से एक निमोर्ही…