OM BRILA

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हुआ कोरोना, एम्स में किए गए भर्ती

835 0
नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ रही है। रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla)  कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।
मालूम हो कि राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जो इस साल सर्वाधिक है। दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले थे। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे।
देश में कोरोना फिर बेकाबू: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, 197 की मौत

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 567 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,161 हो गई हैं। इनमें से 6,32,797 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10955 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3409 हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 868 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 6 और होम आइसोलेशन में 1722 मरीज भर्ती हैं।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा

Posted by - August 10, 2024 0
रायपुर। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उपहार में काकोरी-आमों का टोकरा पाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव…
CRIYN

पीएम मोदी ने रायपुर में सीआरआईवाईएन का किया वर्चुअली शिलान्यास

Posted by - October 29, 2024 0
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार काे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के रायपुर में…
DGP Prashant Kumar

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप डकैती मामले में पुलिस ने साक्ष्यों की गहन जांच के बाद ही कार्रवाई काे अंजाम दिया…