OM BRILA

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हुआ कोरोना, एम्स में किए गए भर्ती

874 0
नई दिल्ली । कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ रही है। रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla)  कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।
मालूम हो कि राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जो इस साल सर्वाधिक है। दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले थे। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे।
देश में कोरोना फिर बेकाबू: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, 197 की मौत

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 567 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,161 हो गई हैं। इनमें से 6,32,797 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10955 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3409 हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 868 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 6 और होम आइसोलेशन में 1722 मरीज भर्ती हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने की टपकेश्वर मंदिर में पूजा- अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना

Posted by - April 15, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर (Tapkeshwar Mahadev Temple) में पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

भाजपा बहुत धार्मिक पार्टी, ये बड़े- बड़े कर्मकांड के अलावा कुछ करती ही नहीं- टिकैत

Posted by - July 10, 2021 0
कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच पिछले सात महीनों से तनातनी जारी है। दोनों पक्ष अपने…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

लोकतंत्र में सहमति, असहमति बुनियादी सिद्धांत : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

Posted by - December 29, 2019 0
हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को हैदराबाद में कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर…