तेजप्रताप

लोकसभा चुनाव 2019: हम ही हैं बिहार के दूसरे लालू प्रसाद यादव – तेज प्रताप

1096 0

बिहार। लोकसभा चुनाव को लेकर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। बिहार के जहानाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश के लिए प्रचार करने पहुंचे लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने खुद को ‘बिहार का दूसरा लालू’ बताया है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन का पर्चा हो सकता है रद, जानें क्या है मामला 

आपको बता दें चंद्र प्रकाश के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि आप ही लोगों की मांग पर मैंने इन्हें उम्मीदवार बनाया है। आप लोग इन्हें जीताएं। वे जहानाबाद में लगातार सभा कर अपने प्रत्याशी चंद्र प्रकाश यादव के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें :-स्मृति डिग्री को लेकर सिद्धू तंज, बोले- 2024 के चुनाव से पहले KG में एडमिशन ले ही लेंगी 

जानकारी के मुताबिक जहानाबाद से राजद के प्रत्याशी सुरेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप ने कहा कि सुरेंद्र यादव तो तिलकुट चुराते हैं, वो क्या जहानाबाद का विकास करेंगे। जहानाबाद का विकास करने के लिए मैंने युवा और शिक्षित प्रत्याशी को खड़ा किया है। हम ही बिहार के दूसरे लालू हैं।

Related Post

रिलीज हुई फिल्म ‘प्रणाम’ , 80-90 दशक की फिल्म की दिलाती है याद

Posted by - August 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टीवी और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले राजीव खंडेलवाल की फिल्म ‘प्रणाम’ आज यानी शुक्रवार…

गली बॉय से मशहूर हुए रैपर काम भारी, बनाया गणपति का ये गाना

Posted by - September 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क।  फिल्म निर्माता नवजर ईरानी के म्यूजिक लेबल  इंकइंक रिकॉर्ड्स ने अपना पहला उत्सव गीत “गणपति आला रे” जारी…
CM Yogi

चकबंदी विवादों में तकनीकी और पारदर्शिता का सहारा लें: सीएम योगी

Posted by - May 3, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को राजस्व विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक की…
P Chidambaram

कोरोनावायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार का उपाय संतोषजनक : पी चिदंबरम

Posted by - March 15, 2020 0
नई दिल्ली। पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कोरोना वायरस से बचाव के लिये केंद्र सरकार…