नामांकन पत्र

लोकसभा चुनाव 2019: रोड शो के गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज भरेंगे नामांकन पत्र

916 0

लखनऊ। बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह मंगलवार यानी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पर्चा दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह एक रोड शो भी करेंगे लेकिन इस रोड शो में राज्य के सीएम योगी शामिल नहीं हो पाएंगे। नामांकन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उप सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-आजम के एक बार फिर बिगड़े बोल, कहा- आपके वालिद की मौत में आया था.. 

आपको बता दें राजनाथ सिंह का रोड शो पार्टी कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले हनुमान मंदिर में राजनाथ और कौशल किशोर मत्था भी टेकेंगे। रोड शो को देखते हुए ट्रैफिक में डायवर्जन भी किया गया है।

ये भी पढ़ें :-कुमारस्वामी को अठावले ने दी नसीहत, ज्यादा दिन तक नही रहेगी गठबंधन सरकार मिला लें बीजेपी से हाथ 

जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह सवेरे प्रदेश मुख्यालय आएंगे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका रोड शो शुरू होगा। यह पार्टी दफ्तर, हजरतगंज चौराहा, डीएम आवास होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय जाएगा।इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है. 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से जीते थे. राजनाथ के खिलाफ अभी तक गठबंधन और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है

Related Post

पीएम मोदी

दीदी के दिल में गुंडों के लिए ममता और जनता के लिए निर्ममता : पीएम मोदी

Posted by - April 24, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को…
CM Yogi inaugurated the renovated visitors' gallery of the Vidhan Sabha

विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर, दर्शक दीर्घा इसका फर्स्ट इंप्रेशनः सीएम योगी

Posted by - December 16, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा की नवीनीकृत दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया।…
कंगना रनौत Kangana Ranaut

सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं कंगना रनौत

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ड्रीम रोल पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि सिल्वर स्क्रीन पर…
CM Yogi

अब हर माह होगी थानेदार से लेकर एडीजी तक की समीक्षा, एक-एक दिन का देना होगा हिसाब

Posted by - October 1, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिला…