राहुल गाँधी - मेनका गाँधी

लोकसभा चुनाव 2019: चाची मेनका के वार का जवाब आज देंगे राहुल गांधी

974 0

सुल्तानपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार चाची मेनका गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर में सोमवार यानी आज चुनाव प्रचार करेंगे। सुल्तानपुर के अलावा राहुल गांधी यूपी के बाराबंकी, अमेठी और रायबरेली के चुनावी दौरे पर भी रहेंगे।राहुल के अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में चुनाव प्रचार के अलावा सुल्तानपुर की लोकसभा में भी एक सभा और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है।

ये भी पढ़ें :-यूपी की इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े बगैर ‘हारे’ 37 प्रत्याशी, थी ये गलती

आपको बता दें राहुल गांधी मेनका गांधी के खिलाफ शाम 4 बजे सुल्तानपुर जिले में अमहट के पास पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बार बीजेपी ने मेनका गांधी और उनके बेटे वरूण गांधी की सीटों की अदला बदली कर दी है। इस बार मेनका गांधी सुल्तानपुर और वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दिखाए काले झंडे 

जानकारी के मुताबिक 1984 में राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़कर हारने के बाद मेनका अपना चुनाव पीलीभीत या आंवला सीट से ही लड़ती रही हैं। ऐसे में कभी भी पारिवारिक रिश्तों की खटास चुनावी मंच पर नहीं आई। अब जबकि मेनका फिर राहुल गांधी के बगल की संसदीय सीट से दावेदारी कर रही हैं तो उसकी खटास सियासी गलियारों में सुनाई देने लगी है।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाल के पिता को लगाया गले, सिंगर को दी श्रद्धांजलि

Posted by - June 7, 2022 0
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewal) के परिजनों से मुलाकात करने मानसा के…
cm yogi meeting

ड्रग ट्रैफिकिंग के लिए संवेदनशील जिलों में बढ़ाएं सतर्कता और इंटेलिजेन्स: योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। मादक पदार्थो (Drugs) की तस्करी को राष्ट्रव्यापी समस्या करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) …
CM Yogi

गुरु तेग बहादुर ने कभी भी देश और धर्म से हटकर के किसी विदेशी आक्रांता के सामने सिर नहीं झुकाया- मुख्यमंत्री

Posted by - December 6, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहियागंज गुरुद्वारा में गुरु परंपरा के नवम् गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज…