पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी का अयोध्या दौरा आज, धार्मिक स्थलों से रहेंगे दूर

977 0

अयोध्या। बुधवार यानी आज पीएम मोदी पहली बार अयोध्या जिले का दौरा करेंगे। हालांकि, वह हनुमानगढ़ी मंदिर या अस्थायी राम मंदिर नहीं जाएंगे। पीएम मोदी मया ब्लॉक के समंथा गांव के पास चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वह यहां लगभग 40 मिनट रहेंगे।  कार्यक्रम में पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-आजम खान आचार संहिता उल्लंघन मामले में फिर फंसे, EC ने लगाया 48 घंटे का बैन 

आपको बता दें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने आए थे। हमें लगता है कि मोदी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही अयोध्या के राम मंदिर में आना चाहते हैं।’  मोदी बुधवार सुबह 10:50 बजे हैलीपैड पर उतरेंगे।  वहां से वह रैली स्थल पर लगभग 11 बजे पहुंचेंगे। पीएम लगभग 11:40 बजे तक रैली में रहेंगे। इसके बाद वह 11:55 बजे कौशांबी रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें :-वाराणसी : तेज बहादुर का खारिज हो सकता है नामांकन, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस 

जानकारी के मुताबिक हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सेफ हाउस तक मजिस्ट्रेटों के साथ ही दूसरे विभागों के 21 अफसरों को लगाया गया है।  सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों के साथ जवानों की तैनाती की गई है।

Related Post

Tiger friends

योगी सरकार ने मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को तैयार की चेनलिंक और सोलर फेंसिग

Posted by - June 2, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में वन एवं वन्यजीव विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को…
cs upadhyay

मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

Posted by - March 9, 2022 0
देहरादून/लालकुआँ। मतों की गिनती में गड़बड़ी एवम्ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका के बीच बेहद सावधानी बरत रहे हरीश रावत ने…
Rahul Gandhi

अनुमति नहीं होने के बावजूद राहुल गांधी उस्मानिया विश्वविद्यालय का करेंगे दौरा

Posted by - May 2, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता (Congress leader) राहुल गांधी (Rahul…