कांग्रेस की पहली सूची की जारी

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने किया बुजुर्गों पर भरोसा, दिल्ली में शीला दीक्षित को बनाया उम्मीदवार

932 0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में नामांकन का आखिरी दिन है उससे ठीक एक दिन पहले कांग्रेस की यह लिस्ट आई है। इसमें भी दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

ये भी पढ़ें  :-लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दिखाए काले झंडे 

आपको बता दें  पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है जो उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के सामने चुनौती पेश करेंगी। इससे पहले कल बीजेपी ने दिल्ली में अपने चार उम्मीदवारों का एलान किया था। बीजेपी ने चांदनी चौक सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: चाची मेनका के वार का जवाब आज देंगे राहुल गांधी 

जानकारी के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली में होने वाला मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की लड़ाई है जो बेहद दिलचस्प होगी। इससे पहले इसे आप के दिलीप पांडेय बनाम मनोज तिवारी देखा जा रहा था जिसमें मनोज तिवारी का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। हालांकि अब तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षि के इस सीट से उतरने पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Related Post

cm yogi

प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सीएम योगी

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि उनकी सरकार शिक्षा,…
‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

लॉकडाउन के बीच सलमान ने बड़ी उपलब्धि, ट्विटर पर बने 40 मिलियन फॉलोअर्स

Posted by - April 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के फॉलोअर्स की संख्या माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 40 मिलियन हो गयी…
UP Vidhansabha

जब विपक्ष ने उठाया बेरोजगारी मुद्दा, तो सरकार ने दिया ये जवाब…

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा (up vidhan sabha) में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।…