आप विधायक

लोकसभा चुनाव 2019: AAP को झटका, बीजेपी में शामिल हुए पार्टी के विधायक

1027 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के बीच दिल्ली के गांधी नगर से आम आदमी पार्टी विधायक अनिल बाजपेयी बीजेपी में शामिल हो गए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल मौजूद थे उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने के बाद बताया कि पार्टी में मुझे कई बार अपमानित किया गया।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: हम ही हैं बिहार के दूसरे लालू प्रसाद यादव – तेज प्रताप 

आपको बता दें अनिल ने आगे कहा कि विधायक गधा और टुच्चा जैसे शब्द सुनने के लिए पार्टी में नहीं आए हैं। मैं आप में घुटन महसूस कर रहा था इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी है।पार्टी अपने सिद्धांत से भटक गई है और मेरी ही तरह अन्य विधायक भी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: मैं कहता हूं- चौकीदार, लोग कहते हैं- चोर है – राहुल गांधी 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने दावा किया कि इमामों की तनख्वाह मुस्लिम वोट पाने के लिए बढ़ाई गई है। आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कहा केजरीवाल के द्वारा विधायकों को खरीदने का आरोप भी बेबुनियाद है।इससे पहले आम आदमी पार्टी ने बुधवार को बीजेपी पर आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उसके 7 विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये देकर खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

लोकसभा चुनाव में सभी पच्चीस सीटों पर कमल खिलाकर राजस्थान रचेगा इतिहास: सीएम भजनलाल

Posted by - March 22, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha…
कैटरीना कैफ

बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सुपरहीरो का किरदार निभाती आ सकती हैं नजर

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। कैटरीना…
CM Yogi

पूरे देश में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का सकारात्मक माहौल : सीएम योगी

Posted by - September 18, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने वालों तथा उद्योग लगाने वालों को सरकार की…
स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी के साथ संसद में कांग्रेस सांसदों ने किया दुर्व्यवहार, हुई कार्रवाई की मांग

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। हैदराबाद में बलात्कार के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को लोकसभा में महिला अपराध को लेकरचर्चा हो…