लोहड़ी

लोहड़ी 13 जनवरी को, इस पर्व को मनाने की तैयारियां जोरों पर

818 0

नई दिल्ली। लोहड़ी पर्व को लेकर पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है। आगामी 13 जनवरी को पूरे देश में लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने के लिए हर तरफ तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में भी लोहड़ी को लेकर दिखाई दे रही है रौनक 

बता दें कि सिख समाज में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पर्व को मनाने के लिए घरों में पकवान बनाने का क्रम भी शुरू हो गया है। आने वाले मेहमानों के लिए घरों मे खास तरह की तैयारियां की जा रही है। दिल्ली एनसीआर के बाजारों में भी लोहड़ी को लेकर रौनक दिखाई दे रही है। पुरानी दिल्ली के बाजारों में लोहड़ी को लेकर खरीदारी करने वालों की अच्छी संख्या को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले खिले नजर आ रहे हैं।

चंद्र ग्रहण का जानें कैसे आपके लव लाइफ पर रहेगा असर? यहां पढ़ें 

लोहड़ी सेलिब्रेशन को लेकर खास प्लानिंग

लोहड़ी के पर्व को देखते हुए होटलों और रेस्त्रां में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पंजाबी कुजिन परोसने वाले कई रेस्त्रां अपने ग्राहकों के लिए लोहड़ी के पर्व पर खास तैयारियां कर रहे हैं। पंजाबी स्वाद को पसंद करने वालों के लिए यह दिन खास हो सकता है। इस दिन खलिस पंजाबी व्यंजन परोसने की तैयारी की गई है। जिसमें छाछ,लस्सी,चने का साग और मक्के रोटी, स्पेशल आम की चटनी, गोभी की मसालेदार सब्जी, कुल्चे, पराठे और नान की कई वैराइटी पेश की जाएंगी।

भांगड़ा डांस और म्यूजिकल पार्टी की तैयारियां

इस दिन लोगों को भंगड़ा पर थिरकने के लिए मजबूर करने की भी पूरी कोशिश है। कई सोसाइटी और बार होटल और रेस्त्रां में भंगड़ा डांस के लिए विशेष ग्रुपों को पंजाब से बुलाया गया है। इस दिन म्यूजिकल शो और पार्टियों का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें नामचीन कलाकार परफॉरमेंस देंगे।

Related Post

CM Dhami

धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी

Posted by - January 11, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में पन्द्रह विभिन्न…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…

‘ड्रीम गर्ल’ की पहले दिन की रफ़्तार ने फिल्म ‘छिछोरे’ को छोड़ा पीछे

Posted by - September 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ बीते शुक्रवार को हो रिलीज गई है। इस फिल्म के लिए…
केजरीवाल का रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: पूर्वी दिल्ली से जानें कब शुरू होगा केजरीवाल का रोड शो

Posted by - April 30, 2019 0
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को बेहद गंभीरता से देख रही है।  केजरीवाल बुधवार यानी कल से…