अभिनेत्री भाग्‍यश्री

लोहरदगा: अभिनेत्री भाग्‍यश्री ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट, झलक पाने को बेताब दिखे लोग

982 0

लोहरदगा। लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव के पक्ष में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने प्रचार कर वोट मांगा। कुडू प्रखंड के नवाटोली मैदान और भंडरा प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित चुनावी सभा में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के अलावा राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी शामिल हुए। चुनावी जनसभा में भाग्यश्री ने माइक संभालते ही अपने अंदाज में नमस्कार किया।

भाग्यश्री ने कहा कि रामेश्वर उरांव को यहां से आप लोग जिताकर क्षेत्र के विकास की नई तस्वीर बनानी है

भाग्यश्री की मुस्कुराहट को देख लोग फिदा होते नजर आए। भाग्यश्री के आने से पहले फ़िल्म मैंने प्यार किया का गाना बज रहा था। इस दौरान जोर-जोर से नारे लगाए जा रहे थे। भाग्यश्री ने कहा कि यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि रामेश्वर उरांव एक समर्पित और जुझारू व्यक्ति हैं। उनको यहां से आप लोग जिताकर क्षेत्र के विकास की नई तस्वीर बनानी है। भाग्यश्री ने कहा कि यदि रामेश्वर उरांव यहां से जीतते हैं तो वह फिर एक बार लोहरदगा आएंगी। भाग्यश्री ने कहा कि उन्हें यहां के लोग और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति भी काफी पसंद है।

अनपढ़ फिर भी ‘डॉक्टरेट’ की है उपाधि, ‘पद्मविभूषण’ तीजन बाई पर बनेगी बायोपिक 

भाग्यश्री की एक झलक पाने को लेकर लोग बेताब नजर आए

भाग्यश्री ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रकृति ने अनुपम उपहार भी दिए हैं। इससे पहले भाग्यश्री की एक झलक पाने को लेकर लोग बेताब नजर आए। कार्यक्रम में राजसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हमें ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है, जो आपका विश्वास पाने के बाद आपका विश्वास तोड़ देते हैं। इस बार डॉ. रामेश्वर उरांव को जीत दिलाते हुए एक नया अध्याय लिखना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में हमें सहयोगी बनना है। भाग्यश्री के चुनावी जनसभा में पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

Related Post

PM Modi

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले से पीएम मोदी दुखी, जल्द स्वस्थ की कामना

Posted by - July 8, 2022 0
नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना की जानकारी लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र…
CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…

रोजगार मांग रहे विद्यार्थियों पर लाठी-डंडे चलवाने में नंबर 1 है योगी सरकार- सपा नेता ने CM को घेरा

Posted by - August 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, राजनीतिक पार्टियों ने यूपी की सियासी सरगर्मी…
दुल्हन को मुफ्त एक तोला सोना

राज्य सरकार दुल्हनों को देगी मुफ्त एक तोला सोना, सैनेटरी नैपकिन पर बड़ा फैसला

Posted by - November 20, 2019 0
असम। असम की सर्वदानंद सोनोवाल सरकार ने राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए एक नई और बड़ी योजना बनाई…
Former Uttarakhand CM Rawat met CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत

Posted by - June 4, 2023 0
गोरखपुर। सांगठनिक कार्य के सिलसिले में गोरखपुर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने रविवार…