दिल्ली चुनाव

LIVE Delhi Election 2020: नामांकन भरने पहुंचे केजरीवाल, हजारों के साथ रोड शो शुरू

966 0

नई दिल्ली। जीत का दावा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को अपने तीसरे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने रहे हैं। नामांकन के लिए मंदिर मार्ग इलाके से शुरू हुए उनके रोड शो में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि हो सके तो नई दिल्ली आने से बचें।

घर से निकलने से पहले उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया। उनकी मां ने उन्हें रक्षा बांधा,तिलक लगाया और फिर मिठाई खिलाई। इसके बाद वह वाल्मिकी मंदिर के लिए निकल गए जहां से उनका रोड शो शुरू होगा। वहीं कांग्रेस और भाजपा के कई नेता भी आज नामांकन भर रहे हैं।

शुरू ही चुका केजरीवाल का रोड शो

वाल्मिकी मंदिर से केजरीवाल का रोड शो शुरू हो चुका है। वह इस वक्त एक खुली जीप में सवार हैं और लोगों का अभिवादन करते हुए जा रहे हैं।

शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने TikTok पर धमाल, वीडियो वायरल 

रोड शो में पहुंचे विधानसभाओं से कार्यकर्ता

केजरीवाल 12.35 बजे वाल्मिकी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद यहां से उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो के लिए सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

इन रास्तों पर लगे भारी जाम

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल है। इस कारण विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। राजपथ के बंद होने से रफी मार्ग, राजेंद्र प्रसाद रोड, जनपथ, अशोक रोड, फिरोजशाह रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड और तुगलक रोड आदि जगहों पर जाम लग सकता है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी है।

Related Post

व्हाट्सएप डार्क मोड

पिछले सालों से व्हाट्सएप एप में डार्क मोड की चल रही मांग को कंपनी ने कर दिया पूरा

Posted by - January 27, 2020 0
टेक डेस्क। आज के समय में 99 प्रतिशत लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। जोकि दुनिया का सबसे बड़े इंस्टैंट…
Sainik School

सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण

Posted by - August 31, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल (…
Durga Shankar

उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण का केन्द्र बनाने के लिये सरकार प्रयासरत: मुख्य सचिव

Posted by - May 29, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar) की अध्यक्षता में आज प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric…

खूबसूरती निखरने के लिए चावल के आटे में छिपे हजार गुण, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Posted by - September 19, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आज के ज़माने में खूबसूरत कौन नही दिखना चाहता है। खूबसूरत दिखने के लिए बहुत से उपाय भी…