जानें कैसे देशी घी आपकी खूबसूरती में लगा देगा चार चांद

862 0

लखनऊ  डेस्क। देशी घी के यूं तो कई फायदे हैं लेकिन देशी घी स्किन के लिए भी सबसे अच्छा है। इसके सेवन से तो त्वचा में निखार आ ही जाता है, लेकिन कई और तरीके हैं, जो खूबसूरती को बढ़ाने में बढ़े फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं कैसे –

ये भी पढ़ें :-मूंगफली खाने में जितनी है स्वादिष्ट, उतनी ही इन बीमारियों को रखती है कोसों दूर 

1-झुर्रिया दूर करने में मददगार: देशी घी की कुछ बूंदे लेकर झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय से झुर्रियां कम होने के साथ ही स्किन भी हेल्दी होगी।

2-आंखों के नीचे काले घेरे/डार्क सर्किल: अगर आपके डार्क सर्किल हैं तो सोने से पहले आंखों के नीचे देशी घी लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। कुछ दिनों में आप काले घेरे से मुक्ति पा जाएंगे।

3-देशी घी का फेसपैक बनाएं: चेहरे को निखारने के लिए भी देशी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बड़ी चम्मच बेसन पाउडर में कुछ बूंदे देशी घी और दूध की मिलाकर पेस्ट बना लें और 15 मिनट बाद धो लें। कुछ ही दिनों में आपको चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।

4-ड्रायनेस को ऐसे दूर भगाता है देशी घी: देशी घी की कुछ बूंदे मलाई में मिला लें। दोनों का मिश्रण बनाने के बाद इसे चेहरे या हाथ-पैरों पर लगाएं और करीब आधे घंटे बाद पानी से स्किन धो लें। हफ्ते में कम से कम तीन बार ऐसा करें।

Related Post

गूगल की नौकरी छोड़ आज जानी-मानी फूड ब्लॉगर बनी सीमा, जानें क्यों

Posted by - August 20, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मीं चौबीस साल की सीमा गुरनानी गूगल में काम करती थीं। उन खुशकिस्मत…
डॉ. दिनेश शर्मा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दंगाईयों को भड़का रहे हैं : डॉ. दिनेश शर्मा

Posted by - December 22, 2019 0
लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उपद्रवियों व दंगाईयों को भड़काने…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

देश की चुनाव प्रक्रिया को जीवंत व सहभागी बनाने के लिए EC का आभार: पीएम मोदी

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को लोगों को बधाई दी है। इसके साथ ही…