जानें किन वजहों से जवानी में ही आने लगता है बुढ़ापे का लक्षण

1120 0

लखनऊ डेस्क। आज की तनाव भरी जिंदगी में लोगों में समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं। आपकी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान इन सबके लिए जिम्मेदार है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने दैनिक आहार और दिनभर की गतिविधियों पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें :-इस दिन न तोड़े तुलसी का पत्ता, ऐसे व्यक्ति ने की पूजा तो होगी निष्फल 

1-शराब का सेवन आजकल का फैशन हो गया है। नियमित रूप से ली गई शराब की थोड़ी- सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये आपके शरीर के अंगों के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है। जिससे शरीर की उम्र तेजी से बढ़ती है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते है।

2-धूप सेहत के लिए बहुत जरुरी है। सुबह के समय ली गई धूप से विटामिन डी मिलता है। लेकिन ज्यादा देर तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग और डलनेस हो जाती है। असमय झुर्रियों का एक कारण ज्यादा देर तक धूप में रहना भी है।

3-काम की व्यस्तता में लोग ठीक से नींद भी पूरी नहीं कर पा रहें हैं। शोध बताते हैं कि रोजाना आठ से दस घंटे की नींद एक मनुष्य के लिए जरूरी है। अगर आप भी काम की वजह से पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है। क्योंकि शरीर में थकान और कमजोरी की एक वजह यह भी हो सकता है।

4-अति हर चीज की बुरी होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करते है तो यह भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। ज्यादा चीनी के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है। चीनी के सेवन से डायबिटीज की समस्या आम है इसलिए जितना हो सके कम से कम चीनी का सेवन करें।

Related Post

Reliance company

रिलायंस कंपनी पेट्रोलियम के साथ अब हेल्थ केयर सेक्टर में भी बढ़ा रही कदम

Posted by - August 19, 2020 0
रिलायंस कंपनी भारत की श्रेष्ठ कम्पनियों में से एक है। आज रिलायंस कंपनी ने हर सेक्टर में अपने हाथ मजबूत…
Purnagiri tehsil

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पूर्णागिरि तहसील में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

Posted by - November 1, 2020 0
चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत ज़िले की पूर्णागिरि तहसील (Purnagiri tehsil ) में रविवार को चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने…
महिला को आतंकी कहना बापू की हत्या से बदतर

फिर एक बीजेपी सांसद का विवादित बयान- महिला को आतंकी कहना बापू की हत्या से बदतर

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे राहुल गांधी पर निशाना साधने के चक्कर में शुक्रवार…
नवजोत सिंह सिद्धू

एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या बना सकता है चौकीदार -सिद्धू

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार यानी आज पीएम मोदी पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने ट्वीट…
कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्वालिटी तय करती है भारत की ये बेटी

Posted by - May 31, 2020 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वैक्सीन की…