‘मणिकर्णिका’ फिल्म की जानें दूसरे दिन की कमाई…

1679 0

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ रिलीज हो गई है और फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। हालांकि फिल्म में कंगना की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की पहले दिन की कमाई भी ठीक रही। पहले दिन 8.75 करोड़ की कमाई की वहीँ दूसरे दिन 18.10 करोड़ की कमाई की है जिस हिसाब से फिल्म ने 2 दिन में 26.85 करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म लीक हो गई है।

ये भी पढ़ें :-उम्मीद के मुताबिक ‘मणिकर्णिका’ की नहीं हुई शुरुआत 

आपको बता दें मणिकर्णिका करीब 50 देशों में रिलीज हुई है। भारत में इसे 3000 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि ओवरसीज में 700। इसके अलावा ये फिल्म तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है।वहीँ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘ठाकरे’ लीक हो गई है अब मणिकर्णिका को लेकर भी ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के लीक होने से फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :-‘मणिकर्णिका’ का प्रमोशन करने पहुंचीं कंगना, किया ये ऐलान 

जानकारी के मुताबिक ‘मणिकर्णिका’ में कंगना ने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो प्रेरित करता है और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। फिल्म ‘मणिकर्णिका’ झांसी के रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है।

Related Post

एक्टर अभिजित लहरी ने किया एक्टिंग स्कूल लांच , एक्टिंग सीखना अब हुआ आसान

Posted by - October 31, 2019 0
एक्टर और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पास आउट एक्टर अभिजित लहरी ने अपना एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट शुरू किया हैं.…

महाराष्ट्र चुनाव: पहली बार चुनाव लड़ रहे आदित्य का संजय ने खुलकर किया समर्थन

Posted by - October 16, 2019 0
मुंबई।  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे उतरे हैं जिनके समर्थन…
पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइल

भारत ने दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का किया सफल रात्रि-परीक्षण

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा के तट से दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का रात्रि-परीक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक किया है। स्ट्रैटेजिक…