Skip to content
October 6, 2026
  • Contact
  • Dashboard
  • Login
  • Privacy Policy
cropped-News-Ganj-Website-logo.png

Latest Hindi News, Breaking News, Samachar

cropped-728x90-Top-1.jpeg
Primary Menu
  • NATIONAL
    • Uttarakhand
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Harayana
    • Chattisgarh
    • Rajasthan
  • International
  • LIFESTYLE
  • ENTERTAINMENT
  • Health
  • Contact
Watch
  • Home
  • NATIONAL
  • प्रसव पी​ड़ा को नजरंदाज कर दी लॉ की परीक्षा, अब हो रही है तारीफ
  • NATIONAL

प्रसव पी​ड़ा को नजरंदाज कर दी लॉ की परीक्षा, अब हो रही है तारीफ

News Ganj October 14, 2020 1 minute read
Law exam

Law exam

नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है जिसमें जोखिम उठाने का साहस नहीं है। वह अपनी ज़िंदगी में कुछ भी हासिल नहींं कर सकता है। इस बात को शिकागो निवासी ब्रायना हिल ने सच साबित कर दिखाया है।

अमेरिका के​ शिकागो शहर निवासी ब्रायना हिल जब बीते हफ्ते लॉ की परीक्षा (Law exam)  देने बैठीं, तब वह 38 हफ्ते की गर्भवती थीं। कंप्यूटर पर सवालों के जवाब टाइप करने के आधे घंटे के भीतर ही उन्हें प्रसव पीड़ा महसूस होने लगी। हालांकि, वह सीट पर डटी रहीं क्योंकि छात्र नकल नहीं कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए उनका कैमरे की नजरों से हटना वर्जित था।

बता दें कि ब्रायना ने एक घंटे तक प्रसव पीड़ा सहते हुए पहला पेपर दिया। इसके बाद वह वॉटर ब्रेक के लिए सीट से उठीं तो एहसास हुआ कि उनकी ‘एमनियॉटिक थैली’ फट चुकी है। दो बारीक झिल्लियों से बनी यह थैली शिशु को गर्भाशय में सुरक्षित रखती है। हालांकि, ब्रायना को उस दिन दूसरा पेपर भी पूरा करना था।

आशुतोष टंडन बोले- स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में लखनऊ को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे

ऐसे में उन्होंने डॉक्टर से राय-मशविरा किया । इसके बाद प्रसव पीड़ा के बीच ही डेढ़ घंटे में दूसरा पेपर निपटाया। परीक्षा देते समय वह काफी बेचैन नजर आ रही थीं। उनकी आंखों से झर-झर आंसू बह रहे थे।

ब्रायना हिल के ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करते ही उनके पति उन्हें अस्पताल लेकर दौड़े। पांच घंटे बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। ब्रायना ने बताया कि ‘लॉयोला यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से कानून में स्नातक करना मेरा बचपन का सपना था। मैं नहीं चाहती थी कि गर्भावस्था के चलते मेरी परीक्षा छूटे। इसलिए मैं दर्द से कराहते हुए भी सवालों के जवाब देती रही। यह आसान नहीं था, लेकिन वकालत की दुनिया में नाम कमाने की चाह ने मुझे प्रसव पीड़ा सहने की हिम्मत दी। अब सोशल मीडिया पर ब्रायना की हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है।

About the Author

News Ganj

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शारदीय नवरात्र 2020 : 58 वर्षों बाद बन रहा है ये विशेष योग
Next: कोरोना वायरस के कारण हाथों की सफाई को लेकर बढ़ी जागरूकता : डाॅ. कीर्ति विक्रम

Related News

CM Dhami
  • NATIONAL
  • Uttarakhand

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

News Ganj October 6, 2026
CM Dhami
  • Main Slider
  • NATIONAL
  • Uttarakhand

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

News Ganj October 6, 2026
CM-Vishnudev-Sai-12-1
  • Chattisgarh
  • NATIONAL

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

News Ganj October 6, 2026

Advertisement

New 300x600 (Middle)

LATEST POST

  • CM Yogi
    दशहरा पर अन्नदाता किसानों को मिलेगा योगी सरकार का उपहार
  • Swiss President Guy Bernard Parmelin
    योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन
  • UPITS
    इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक
  • CM Dhami
    हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य
  • CM Dhami
    उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन
  • CM Yogi
    योगी सरकार में 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी
  • CM Yogi
    मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

You may have missed

CM Yogi
  • UTTAR PRADESH

दशहरा पर अन्नदाता किसानों को मिलेगा योगी सरकार का उपहार

News Ganj October 6, 2026
Swiss President Guy Bernard Parmelin
  • UTTAR PRADESH

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

News Ganj October 6, 2026
UPITS
  • Main Slider
  • UTTAR PRADESH

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

News Ganj October 6, 2026
CM Dhami
  • NATIONAL
  • Uttarakhand

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

News Ganj October 6, 2026
  • Contact
Copyright © News Ganj | MoreNews by AF themes.
Go to mobile version