लारा दत्ता

लारा दत्ता ने कभी भी किसी एक चीज तक खुद को नहीं रखा सीमित

1012 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा कि चीजों को लेकर उनकी भूख और उत्सुकता के कारण ही जीवन में आगे बढ़ी हूं। बता दे लारा दत्ता साल 2000 में मिस यूनीवर्स का खिताब जीतने के समय से लेकर अब तक वह लगातार आगे बढ़ती रही हैं।

काम की भूख और उत्सुकता के कारण आगे बढ़ती रही

मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले एयरबीएनबी ने अपने एक प्रचार समारोह में महिला उद्यमियों के जोश व जुनून का जश्न मनाया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में लारा ने कहा कि मेरे ख्याल से यह सिर्फ भूख और उत्सुकता है। जो मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि मैं केवल एक ब्यूटीक्वीन या अभिनेत्री हूं

लारा दत्ता ने कहा कि मुझमें कभी भी किसी एक चीज तक खुद को सीमित रखने का ख्याल नहीं आया। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि मैं केवल एक ब्यूटीक्वीन या अभिनेत्री हूं। इनसे संबंधित काम के बाद मुझे कुछ और नए की तलाश रहती है। इसी कारण मेरा आगे बढ़ना जारी रहा है। बॉलीवुड में आने से पहले लारा ने साल 2000 में सौन्दर्य प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया था।

लारा दत्ता अभिनय के अलावा वह एक पत्नी और मां भी हैं

लारा दत्ता अभिनय के अलावा वह एक पत्नी और मां भी हैं। उन्होंने फिल्म प्रोड्क्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा है। लारा ने कई कार्यक्रमों की मेजबानी भी कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह मिस इंडिया की प्रतियोगियों की सलाहकार भी रही हैं। साल 2019 में लारा ने एरियस नामक अपने सौन्दर्य उत्पादों को लॉन्च किया, जो पूरी तरह से पशु क्रुरता रहित है।

Related Post

यूपी विधानसभा चुनाव 2022

मायावती बोलीं-नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेकर बीजेपी राष्ट्रीय समस्या पर दे ध्यान

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। मायावती…
राम गोपाल वर्मा पर बड़ा आरोप

शर्लिन चोपड़ा का डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर बड़ा आरोप, भेजते थे अश्लील वीडियो

Posted by - August 17, 2019 0
मुंबई। बॉलीवु़ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा हाल ही में हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर डारेक्टर राम गोपाल वर्मा को लेकर बड़ा…

महिलाऐं पुरुषों के मुकाबले कम बोलती झूठ, जानें इनसे जुड़े कुछ आश्चर्यचकित कर देने वाले तथ्य

Posted by - July 19, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आज हर देश में महिलाओं का दर्जा ऊँचा हो रहा है और समाज और संस्कृति में भी महिलाओं…
पुलिसकर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

पुलिसकर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

Posted by - March 15, 2021 0
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में सोमवार को मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा सहित उपनिरीक्षको व  पुलिसकर्मियो ने कोविड 19…