Tej Pratap

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप- मैं सबकुछ छोड़ दूंगा, मुझे बस पापा चाहिए…

510 0

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव सीढ़ियों से गिरने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, उनके समर्थक लालू यादव को जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। लालू के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने पिता के ठीक होने की कामना करते हुए श्रीकृष्ण की शरण में पहुँचने की बात कही है। उन्होंने कहा, “मैं सबकुछ छोड़ दूंगा, मुझे बस पापा चाहिए” उन्होंने व्रत लिया है कि पिता के स्वस्थ होकर घर आने तक वह भगवान की शरण में ही रहेंगे. इस बारे में उन्होंने एक भावुक पोस्ट किया है।

तेज प्रताप ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि, पिताजी आप जल्द स्वस्थ हो कर घर आ जाइये……आप है तो सब है…… प्रभु मैं आपकी शरण मे हु,तब तक रहूंगा जब तक पापा घर नही आ जाते…मुझे बस पापा चाहिए और कुछ भी नही…ना राजनीति और ना कुछ और… बस मेरे पापा और सिर्फ पापा…

इंदौर से बंटी-बबली गिरफ्तार, पुणे में की थी एक करोड़ की धोखाधड़ी

पिछले दिनों आवासीय परिसर में सीढ़ियों से गिरने के कारण लालू की तबीयत बिगड़ गई थी। पटना के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था फिर हालत नाजुक होने के बाद बुधवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। वहां एम्स में इलाज के बाद उनकी सेहत ठीक हो रही है। इसके बाद से ही उनके कई समर्थक विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर हवन और पूजा पाठ कर रहे हैं।

हारे हुए प्रत्याशी ने रात भर काटा हंगामा, पुलिस की गाड़ी को बनाया बंधक

Related Post

निर्भया मामले के दोषी की दया याचिका खारिज

निर्भया मामले के जघन्य अपराधी की दया याचिका को खारिज, जल्द राष्ट्रपति को भेजी जाएगी

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने निर्भया मामले के दोषी की दया याचिका खारिज दी है। इसके बाद बुधवार को याचिका…
Pharma Ratna-2025

Pharma Ratna–2025 में स्व. प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. पी.एल. शर्मा और प्रो. वाई.के. गुप्ता को सम्मान

Posted by - November 22, 2025 0
“Empowering Young Minds to Transform Pharmacology for Viksit Bharat (Developed India)” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी सम्मेलन में सम्मान समारोह आयोजित…
CM Yogi

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Posted by - March 7, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस…
CM Yogi

मिशन रोजगार ने अमृतकाल में निष्पक्ष नियुक्तियों का खोला मार्ग: सीएम योगी

Posted by - September 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार की मंशा साफ है। हमारी मंशा व संवेदनाएं गरीब, निराश्रित, वंचित, दलित और अति पिछड़े वर्ग के लोगों…