LALU KE LAAL

पूरे बिहार की यात्रा पर निकले लालू के लाल

581 0

मजदूर दिवस के दिन जनशक्ति यात्रा(yatra) की शुरूआत

राष्‍ट्रीय जनता दल से इस्‍तीफा देने की घोषणा (Tej Pratap Yadav announces to resign from RJD) कर चुके पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने रविवार को किसानों और मजदूरों से जुड़ने के लिए अपनी पूर्व घोषित ‘जनशक्ति यात्रा’ (Janshakti Yatra) शुरू की। तेज प्रताप यादव ने यह यात्रा जनशक्ति परिषद (Janshakti Parishad) के बैनर तले शुरु की है। इसके पहले चरण में वे पटना के बिहटा स्थित मखदुमपुर दलित बस्ती पहुंचे और वहां गरीबों के बीच कपड़े बांटे व उनका हाल-चाल जाना। तेज प्रताप की इस यात्रा को कई लोग आरजेडी से अलग होने की तरफ एक और कदम मान रहे हैं। खास बात यह है कि लालू के लाल की इस यात्रा को आरजेडी का समर्थन मिलता नहीं दिख रहा है।

दो करोड़ पांच लाख की चरस जब्त, तस्कर गिरफ्तार

मजदूर दिवस के दिन जनशक्ति यात्रा की शुरूआत

मजदूर दिवस के दिन तेज प्रताप यादव ने अपनी जनशक्ति यात्रा की शुरूआत की। इसके तहत वे पटना के बिहटा स्थित मखदुमपुर की दलित बस्ती में पहुंचे। वहां उन्‍होंने दलित परिवारों से मिलकर उनमें वस्त्र वितरित किए और लोगों का दुख-दर्द जानने की कोशिश की। इस बीच उन्‍होंने केंद्र की दलितों-मजदूरों से जुड़ी योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि दलितों के घरों में अभी भी गैस चूल्हा नहीं पहुंचा है। गरीबी भी चरम पर है।

अश्वनी चौबे ने बताई हिंदुओं की नई परिभाषा

अब आगे पूरे बिहार की यात्रा करेंगे लालू के लाल

 

तेज प्रताप से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वे आगे पूरे बिहार की यात्रा करेंगे। इसके माध्‍यम से वे हर जाति-धर्म के किसानों और मजदूरों से जुड़ेंगे। वे दलित बस्तियों का दौरा कर वहां बाबा साहब अंबेडकर की छोटी-छोटी मूर्तियां भेंट करेंगे। यात्रा के दौरान वे किसानों के साथ ‘सत्तू’ भी खाएंगे।

Related Post

District Hospital

सीतापुर में 200 बेड युक्त पुरुष जिला अस्पताल का निर्माण कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त करने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने सीतापुर में…
Gandiv-5

सीएम योगी ने किया गांडीव-5 का अवलोकन, देखा एनएसजी व यूपी पुलिस का शौर्य

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और यूपी पुलिस के…
Shivraj Chauhan met CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री शर्मा से केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री चौहान ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - July 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज…
President Draupadi Murmu

अच्छे स्वास्थ्य से बढ़ती है उत्पादकता और रचनात्मकता: राष्ट्रपति

Posted by - October 26, 2024 0
रायपुर। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु (President Murmu) ने आज शन‍िवार शाम अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति…