लखीमपुर हिंसा: पीड़ित परिवारों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, मांगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

642 0

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुए बवाल में मारे गए 4 किसानों में से 2 किसानों के परिवार वालों ने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया है। इस दौरान परिवार वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़े हुए हैं। वहीं, परिवार वालों का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘खेल’ हो सकता है। इस मामले की सूचना मिलते ही लखनऊ रेंज की IG लक्ष्मी सिंह धौरहरा के किसान नक्षत्र सिंह के गांव पहुंचीं और उनके परिवार वालों को अंतिम संस्कार के लिए राजी करने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

पीएम मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव में 4737 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले में बीते दिन हुए हिंसक बवाल में कई लोगों की जान चली गई थी, जिसके चलते पलिया के लवप्रीत सिंह और धौरहरा में किसान नक्षत्र सिंह का मंगलवार सुबह यानि कि आज अंतिम संस्कार होना था। जिसके चलते परिवार वालों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वहीं, परिवार वालों का कहना है कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों नहीं दी गई। इस मामले को बढ़ता देख जिलेभर के स्थानीय नेता भी गांव पहुंच गए हैं।

Related Post

CM Yogi congratulated Nitin Naveen on being appointed National President.

सीएम योगी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी बधाई

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ | 20 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

Posted by - November 20, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी…
CM Yogi

अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - September 21, 2023 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है। नए…