क्या आजादी की एक लड़ाई अब ट्विटर के खिलाफ लड़नी पड़ेगी?

612 0

कांग्रेस का दावा है कि ट्वीटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट और पार्टी नेताओं के 5000 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक कर दिए है। ट्विटर ने बालासाहेब थोरात और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद संजय निरुपम का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है।ट्विटर द्वारा अकाउंट ब्लॉक किए जाने के बाद निरुपम ने फेसबुक पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिख डाली है। कई नेताओं ने फेसबुक पर मोर्चा खोल दिया है।

निरुपम ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया है कि क्या आजादी की एक लड़ाई अब ट्विटर के खिलाफ लड़नी पड़ेगी? वह भी तब, जब देश स्वतंत्रता दिवस निकट हो। निरुपम ने लिखा- मोदी सरकार विपक्ष की जुबान बंद करके देश चलाना चाहती है लेकिन इस अलोकतांत्रिक चाल-चलन के खिलाफ हम लड़ लेंगे और जीतेंगे भी।

बालासाहेब थोराट ने लिखा- मैंने राहुल गांधी के समर्थन में ट्वीट किया था इसलिए अकाउंट लॉक किया गया। सत्ता के दबाव में आकर अपनी भूमिका तय न करे ट्विटर। निरुपम ने लिखा है मोदी सरकार और बीजेपी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की जुबान बंद करके देश चलाना चाहती है, चलाए। इस अलोकतांत्रिक चाल-चलन के खिलाफ हम लड़ लेंगे और जीतेंगे भी।

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, रंगदारी मामले लुकआउट नोटिस जारी

मोदी सरकार ने सोशल मीडिया चलाने वाली कंपनियों को अपना पालतू कुत्ता बनाने लिए ऐसा कानून बनाया है, जो भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं का उल्लंघन करता है। आप ढोंग करते रहें, हमने आजादी की लड़ाई पहले भी लड़ी थी, आगे भी लड़ेंगे। आपका नाम तब भी इतिहास में आजादी के मूलमंत्र के खिलाफ संकल्पित लोगों में दर्ज था,आगे भी स्वतंत्रता के मानकों के हत्यारे के रूप में दर्ज होगा। जयहिंद!

Related Post

Keshav

‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में ग्राम्य विकास विभाग के बिन्दुओं की कार्ययोजना तत्काल तैयार की जाय: केशव

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित…
CM Yogi

हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने को तत्पर और प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - December 1, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए…
harshvardhan

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक

Posted by - March 30, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जानकारी के मुताबिक…