kri nanggal tragedy

राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, 53 लोगों की मौत पर जताया दुख

675 0

ऩई दिल्ली।  इंडोनेशिया के बाली सागर में लापता होने वाली पनडुब्बी (Indonesia Submarine Accident) को डूबा हुआ घोषित करने के बाद उसपर सवार सभी 53 लोगों को भी मृत घोषित कर दिया गया है।  इसके बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर दुख जताया है।

राजनाथ सिंह ने अपने पत्र में दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

दरअसल तलाश अभियान के दौरान केआरआई नानग्गला 402 (KRI Nanggala 402) का मलबा मिला है, वह तीन हिस्सों में टूट गई है। इंडोनेशियाई सेना के प्रमुख हादी जाहजंतो ने कहा, ‘उसपर सवार सभी 53 कर्मचारियों की मौत हो गई है।’

ये पनडुब्बी पांच इंडोनेशियाई पनडुब्बी के बेड़े में से एक थी, जो बुधवार को लाइव टारपिडो प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लापता हो गई थी। अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें रविवार सुबह पनडुब्बी की आखिरी लोकेशन के सिग्नल मिले हैं, जो इसके 800 मीटर (2600 फीट) की गहराई में जाने के बारे में बताते हैं जबकि इस पनडुब्बी में केवल 500 मीटर (1640 फीट) की गहराई तक जाने की क्षमता है। बचाव अभियान के लिए अंडरवॉटर पनडुब्बी वाहन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सिंगापुर ने भेजा था ताकि विजुएल तौर पर पुष्टि मिल सके।

इससे पहले शनिवार को नौसेना ने कहा था कि पनडुब्बी (Submarine Sunk) के अंदर के हिस्से तो मिल रहे हैं लेकिन उसकी लोकेशन की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसकी तलाश के लिए दर्जनों हेलिकॉप्टर और जहाज लगाए गए थे। इसके लिए अमेरिका, सिंगापुर, मलेशिया और भारत ने भी मदद की है। नौसेना ने अपनी पनडुब्बी के लापता होने के बाद ही पड़ोसी देशों से मदद करने को कहा था। हादसे के पास वाले स्थान पर रहने वाले एक शख्स ने कहा, ‘सरकार को यहां से सीखना चाहिए कि उन्हें अपनी सैन्य तकनीक को विकसित करने की जरूरत है। इस तकनीक के इस्तेमाल का तरीका भी पता होना चाहिए क्योंकि इससे लोगों की जान दांव पर लगी होती है।’

Related Post

Mulayam Singh yadav

सपा मुख्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं को दिए पंचायत चुनाव में जीत के टिप्स

Posted by - April 8, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच कर…
CM Nayab Singh

हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम सैनी व प्रदेशाध्यक्ष के साथ की अहम बैठक

Posted by - July 22, 2024 0
चंडीगढ़ः हरियाणा में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM…
pm modi inaugurated the 38th national games

प्रधानमंत्री ने किया राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, बोले- खेलों से बढ़ती है देश की प्रोफाइल

Posted by - January 28, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के प्रेरक संबोधन और अधिकारिक उद्घोषणा के साथ ही मंगलवार शाम से उत्तराखंड में…
CM Dhami

योगी के बाद धामी देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार, बढ़ी लोकप्रियता

Posted by - August 26, 2024 0
देहरादून। देश के युवा मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से देशभर…