कृष्ण की नगरी मथुरा में मांस और शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद करेगी योगी सरकार

663 0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भगवान कृष्ण की नगरी में मांस और शराब की बिक्री जल्द बंद कर दी जाएगी। वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन एवं बलदेव में बिक्री बंद कर  इन कार्यों में लगे लोगों का अन्य व्यवसायों में पुनर्वास किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान के दर्शन करने सीएम सोमवार को मथुरा पहुंचे थे।

सीएम ने कहा- अब जनता की कामना है कि इन पवित्र स्थलों पर मद्य एवं मांस की बिक्री न की जाए, ये सभी लोग अब दूध बेचें।आदित्यनाथ ने कहा- ब्रज भूमि को पुनः नए कलेवर के साथ विकास की दिशा में ले जाना है। विकास के लिए हम कहीं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।बता दें, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सोमवार (30 अगस्त) को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजर अंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं। कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे।

उत्तराखंड: भाजपा मंत्री का दावा, हमने ऐसा ऐप बनाया है कि वह बारिश को भी कंट्रोल कर लेगा

इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं।सीएम ने कहा कि प्रशासन इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी अन्य व्यवसाय में स्थानांतरित करने के लिए परामर्श और प्रशिक्षण की योजना बनाएं। इस दौरान सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।

Related Post

Kashi Vishwanath

अयोध्या में 10 व काशी विश्वनाथ में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर : प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु अब उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर…
Electricity

गर्मी के चलते बिजली की मांग में तेज वृद्धि को पूरा करने में जुटी योगी सरकार

Posted by - June 14, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद बढ़ी मांग के अनुरूप प्रदेशवासियों को बिजली (Electricity)  की आपूर्ति सुनिश्चित…
Viksit UP

विकसित उत्तर प्रदेश – 2047: मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

Posted by - November 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक देश के विकसित राज्यों की अग्रिम श्रेणी में लाने के लिए योगी सरकार…